
राशिफल 29 अक्टूबर 2023 : आज इन जातकों पर रहेगा भगवान सूर्यदेव का आशीर्वाद, सुख के साधनों में होगी वृद्धि, बनेंगे आय के नए स्रोत, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 29 October 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 October 2023
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आप स्वयं के पहनने ओढ़ने पर अधिक खर्च करेंगे। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके हाथ से कोई अच्छा अवसर निकल सकता है। व्यापारिक परिश्रम का पूरा फल नहीं मिलेगा। आज आपके खान-पान में नियंत्रण की आवश्यकता है। बाहरी भोजन का सेवन न करें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। गुस्से में शीघ्र निर्णय लेने से बचें आपको नुकसान हो सकता है। नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे। कार्य स्थल पर कुछ स्थितियों को कम न समझें। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। जोखिम भरे कामों में सफलता मिलने के योग हैं। जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
परंतु कभी-कभी अकारण ही मन में भय और वहम जैसी स्थिति रहेगी। अपने इस व्यवहार पर मनन करना अति आवश्यक है। अनावश्यक बड़े हुए खर्चे परेशान कर सकते हैं। इसलिए उचित बजट बनाकर रखना जरूरी है। किसी से अनापेक्षित मदद प्राप्त हो सकती है। विवादों से दूर रहें। नया मोबाइल या व्हीकल आज आप ले सकते हैं या ऐसी योजना बन सकती है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है जोकि यह आपको पिछली आर्थिक हानियों से उभरने में सफल साबित होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन ध्यान रहे, ऐसी चीजों का सेवन न करें जिसका विपरीत असर आपके शरीर में होता हो। आपको अचानक कोई नुकसान होगा लेकिन जल्दी ही परिस्थितियां सामान्य भी हो जाएंगी। पार्टनर से भावनात्मक रूप से तालमेल बनाने की कोशिश करें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी, लेकिन जीवनसाथी के कारण तनाव रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से आपका ही घाटा होगा। बेरोजगारों के आमदनी के उचित साधन सुलभ होंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजमान व यश प्राप्ति की संभावना है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
मकान-वाहन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। प्रिय व्यक्ति का साथ प्राप्त कर सकेंगे। आप अपने वाक चातुर्य और योग्यता से तमाम बाधाएं पार करके आगे बढ़ेंगे। खुद को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त करेंगे। घर परिवार के मामले में धन खर्च हो सकता है। समय की कमी की वजह से आप दोनो के बीच निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। व्यवसाय में सुधार लाने के लिए कुछ खर्चे भी करने पड़ सकते हैं।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
सामाजिक कामों में आप सफल होंगे। आपके कामों की चर्चा होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम समय से पूरे होंगे। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। दिन भर ऐसी स्थितियों का निर्माण होता रहेगा, जिनके लिए सामान्य से अधिक मेहनत की आवश्यकता होती है। असंतुलित खान-पान और दिनचर्या की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आपको आज पिता से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। यदि आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करना होगा। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा उतार- चढ़ाव बना रहेगा। आपको आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। संतान की चिंता से तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक समस्या हल होगी।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करने से तनाव बढ़ना संभव है। धार्मिक आयोजन संबंधी भी विचार-विमर्श होगा। बनते कार्यों में कुछ व्यवधान भी आ सकते हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें। इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। पेट सम्बंधित व्याधियों से शरीर अस्वस्थ रह सकता है। आपका अपने संतान का पूरा साथ मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज किसी तरह के व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए। आज के दिन आपको अपने जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। कोई काम पूरी तरह नए सिरे से करने का मन बना सकते हैं। मेडिटेशन, योग और प्राणायाम आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। परिजनों और मित्रों के साथ समय बिताकर रिश्तों में आप नया उत्साह जगा सकते हैं। ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं और आपको बेहतरीन अनुबंध प्राप्त होने वाले हैं। सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे। साहित्य और कला के क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष अवसर उभरकर सामने आ सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। आपकी बात और काम का असर लोगों पर हो सकता है। लोग आपकी बातें सुनेंगे। जीवनसाथी को पूरा समय दें। नजदीकी व्यक्तियों को लेकर मन में भ्रम जैसी स्तिथि उभर सकती है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में समय व्यर्थ ना करके अपने व्यक्तिगत कार्यों पर अधिक ध्यान दें। घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 October 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।