
राशिफल 10 जून 2024 : आज इन जातकों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, भगवान शिव की रहेगी असीम कृपा, मिलेगी पदोन्नति और व्यापारिक सफलता, अन्य भी जानें अपना हाल
Rashifal 10 June 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 June 2024
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपके कामों की तारीफ होगी। आज अपने घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य तथा व्यवहार से प्रसन्न होंगे और साथ भी देंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज किसी शो में गाने का मौका मिलेगा। बिजनेस के लिए छोटी और फायदेमंद यात्रा होने के योग हैं। समाज में सम्मान मिलने के चांस बन रहे हैं। अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा होने वाला है, किसी अच्छे घर से शादी का रिश्ता आयेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आपके लिए आज का दिन उतार चढ़ाव लेकर आएगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं। आप अपने सहयोगियों के बीच एक बहुत ही बुद्धिमान व्यक्ति के रूप में उभरेंगे। आपकी किसी लापरवाही से आपके माता पिता नाखुश रहेंगे। किसी बात का टेंशन हो सकता है। पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में फायदा होगा। कुछ कानूनी मामलों में आप उलझ सकते हैं। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है। सेहत का ध्यान रखिए। जीवनसाथी की बातों पर ध्यान दें नहीं तो परिवार का माहौल बिगड़ेगा। किसी बिगड़े रिश्ते को सुधारने में सफल होंगे। रोजगार के मामले में किसी से सलाह जरूर लें। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात होगी। करियर को लेकर सोच-विचार में रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ने से तनाव महसूस होगा और वरिष्ठों से अनबन होगी, लेकिन शाम तक इन सभी स्थितियों से राहत मिलेगी। आपको किसी परिवार के सदस्य की सेहत में गिरावट के कारण भागदौड़ करनी होगी, तभी सेहत में सुधार हो पाएगा। आपको आज किसी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं उनके लिये आज का दिन उत्तम है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
अपने साथी के साथ अपने मतभेदों को दूर करने में सफल होंगे। दोपहर से कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, संभलकर रहें। आज अधिक जरूरी न हो तो घर से बाहर न जाएँ। दूसरों की समस्या और कार्यों को सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कुछ लाभदायक संपर्क सूत्र भी स्थापित होंगे। प्रयत्न करने के बाद भी वजन बढ़ने की वजह से सेहत से संबंधित चिंता बनी रहेगी। पूरी जानकारी के बिना लगाए गए अनुमान गलत साबित हो सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्यार का जादू आपको अंधा कर देगा। काम विलंब से पूरे होंगे। बुद्धिमानी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सोच समझ कर निवेश करें। मन में तनाव है तो किसी करीबी रिश्तेदार या दोस्त से बात करें, इससे आपके दिल का बोझ हल्का होगा। कुछ प्रतिस्पर्धी अड़चनें पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप उन पर नियंत्रण पा लेंगे।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
किसी बात पर ज्यादा अड़ जाने से कुछ निर्णय उलझ सकते हैं। शाम के वक्त स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होगी। बहन पक्ष का विशेष सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। घर के रखरखाव अथवा सुधार संबंधी कार्यों को अभी स्थगित करने में ही भलाई है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। परिवार में माहौल हंसी-खुशी का रह सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आप जीवनसाथी के साथ स्मरणीय पल साझा कर सकते हैं। आपकी कोई पुरानी खोई चीज आपको मिल सकती है, जिससे आपको खुशी होगी। आपको घर परिवार में रिश्तो को संभालने की कोशिश करनी होगी। यदि कोई वाद विवाद की स्थिति पनपे, तो उसे आपको बात के जरिए संभालना होगा। आप नए लोगों के संपर्क में भी आ सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको उम्मीद से कहीं जल्दी सफलता मिलने की संभावनाएं बनी हुई हैं। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। अगर आप पहले से किसी के साथ सम्बन्ध में हैं तो आज अंतिम रूप से इस पर मोहर लगा सकते है। सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज अपने सहकर्मियों के साथ विवाद न करें। गुस्सा करने से बचें। आज आपके जीवन की सभी विनाशकारी शक्तियां भाग जाएंगी और आपके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। परिवार में भौतिक सुख और साधन प्राप्त होंगे। व्यवसाय में कुछ समस्याएं आज हल होंगी। किसी परिजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आपको थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है, लेकिन आप अपनी ही बातों पर पूरा ध्यान बनाए रखेंगे और जिम्मेदारी को पूरा करने की कोशिश करते रहेंगे। किसी भी प्रकार के संकट से बिना डरते हुए सामना करने की आवश्यकता है। दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल है। दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और आप एक दूसरे के निकट आएंगे।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज का दिन अपने काम की बारीकियों पर ध्यान देने और उन महत्वपूर्ण कामों को पूरे कर लेने के लिए भी बहुत अच्छा है जिन्हें आप कुछ समय से टाल रहे हो। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। आज आप किसी समान को कहीं रखकर भूल सकते हैं। दिमाग को ताजा करने के लिए पढ़ाई से थोड़ा ब्रेक लें। आपको अपनी कीमती चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 June 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।