
सुशांत के अलविदा कहने के बाद पहली बार बोले उनके पिता, इंडस्ट्री के बारे में बताई ये बड़ी बातें
Sushant Father Statement : ये तो सब को मालूम है कि टीवी और बॉलीवुड के उन्न्दा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनके जाने के बाद हर किसी को ये बात परेशान कर रही है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। बता दे कि सुशांत की पिछली सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुई थी और आने वाले समय में भी उनके हाथ काफी अच्छे प्रोजेक्ट्स लगे थे, लेकिन फिर भी उन्होंने खुद की जिंदगी को खत्म कर दिया। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर किस वजह से सुशांत सिंह राजपूत ने मौ;त को लगाया गले और आखिर क्यों वे इतनी जल्दी इस दुनिया को छोड़ कर चले गए।
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने मुंबई पुलिस को हाल ही में अपना बयान दिया है। अपने इस बयान में उन्होंने सुशांत के डिप्रेशन में होने की बात की जानकारी होने से इंकार किया है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने मुंबई पुलिस को हाल ही में अपना बयान में बताया की सुशांत इस तरह की किसी समस्या से पीड़ित नही थे। सब कुछ सही चल रहा था। उनके पिता ने बयान में बॉलीवुड इंडस्ट्री का जिक्र करते हुए कहा की सुशांत इंडस्ट्री में बन रहे हालातों से परेशान थे और ये बात खुद उन्हें सुशांत ने बताई थी।
Sushant Father Statement
सुशांत के पिता ने अपने बयान में कहा है, पिछले कुछ महीनों में काफी बार सुशांत ने मुझसे कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे टेंशन की वजह से वो लो महसूस करते है।
अगर हम उनके पिता द्वारा दिए गए बयान की तरफ नजर डाले तो उसे देखकर ऐसा लगता है की दुनिया को अलविदा कहने की वजह तनाव नहीं बल्कि कुछ और ही था इंडस्ट्री के दबाव से तनाव में था। जब उसके पिता ने उस उबरने के लिए मदद करनी चाही तो सुशांत ने ये कहकर नकार दिया की वो इस दौरे से बाहर खुद ही निकल आएंगे और जल्द सब ठीक हो जाएगा। सुशांत ने अपने पिता या अन्य किसी घर के सदस्य के सामने कभी डिप्रेशन इस शब्द का इस्तेमाल नहीं किया, न ही उन्होंने किसी ऐसे व्यक्ति या अन्य चीज का जिक्र किया जिनसे सुशांत परेशान था।
आपको बता दें पुलिस ने ये बयान सुशांत के पिता के पटना लौटने से पहले लिया था। पुलिस ने करीब एक घंटे सुशांत के पिता के के सिंह और दो बहनों से पूछताछ की। परिवार बेहद सदमे में था इसलिए उनका विस्तार से बयान लेना संभव नहीं हुआ। लेकिन आगे अगर जरुरत हुई तो उनसे दोहरा जानकारी ली जायेगी ताकि सुशांत की मौ;त की वजह पता लगाई जा सके।
सुशांत के अब तक के कॉन्ट्रैक्ट और डील के बारे में भी पुलिस जानकारी ले रही है। पुलिस उन सभी जानकारियों को खंगाल रही है जो इस केस से सम्बंधित है पुलिस तलाश रही है की क्या इंडस्ट्री के पास सुशांत के डिप्रेशन में जाने की कोई जानकारी है। इन बातों या आरोपों में कितनी सच्चाई है ये जानने की कोशिश की में अब मुंबई पुलिस जुट गई है। फिलहाल यह कहना गलत होगा की ये जानकारी कितनी सही है और कितनी गलत।