खबरेंटेलीविजन

बिग बॉस फेम और टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा दुनिया को अलविदा, फिल्म जगत को लगा गहरा शोक

बॉलीवुड जगत से बहुत ही दुखद खबर है। टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की मौत हो गई है। सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 साल थी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। हार्ट अटैक के बाद आज उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई। मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ शुक्ला के हार्ट अटैक से निधन होने की पुष्टि की है।

मॉडलिंग से करियर की शुरुआत :

12 दिसंबर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। साल 2004 में उन्होंने टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। 2008 में वह बाबुल का आंगन छूटे ना नाम के टीवी सीरियल में दिखे थे, लेकिन उनकी असली पहचान बालिका वधू सीरियल से बनी थी जिसने उन्हें घर-घर तक पहुंचा दिया था।

टीवी सीरियल बालिका वुध से मिली पॉपुलैरिटी :

सिद्धार्थ शुल्का को टीवी सीरियल बालिका वुध से पॉपुलैरिटी मिली। 2008 में सिद्धार्थ शुक्ला ने सीरीयल बाबुल का अंगना छूट ना सीरीयल से किया था। बालिका वुध से फेमस होने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो दिल से दिल तक सीरियल में भी नजर आए। दुखद ये है कि इस सीरीयल की लीडिंग एक्ट्रेस प्रत्युषा बैनर्जी ने कुछ साल पहले सुसाइड कर लिया था। अब इस सीरियल के ये दोनों बड़े सितारे हमारे बीच नहीं रहे।

बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी के विजेता रहे हैं :

बिग बॉस 13 से उन्हें बहुत ज्यादा प्रसिद्धि मिली। उनकी जोड़ी को पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ काफी पंसद किया गया। दोनों हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आए थे। इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला फियर फैक्टर-खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 में नजर आए थे। उन्होंने सावधान इंडिया और इंडियाज गॉट टैलेंट को होस्ट भी किया था। बॉलीवुड में डेब्यू उन्होंने Humpty Sharma Ki Dulhania फिल्म से किया था। साल 2014 में आई हंपटी शर्मा की दुल्हनिया फिल्म में वह दिखाई दिए। इसी साल (2021) उनकी ब्रोकन बट ब्यूटीफल नाम की वेब सीरीज आई थी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

सदमें में टीवी इंडस्ट्री :

ये खबर मिलने के बाद पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। उनके फैंस और चाहने वाले अपना दुख जता रहे हैं। बहुत ही कम उम्र में दुनिया छोड़कर जा चुके सुशांत सिंह राजपूत के गम से अभी लोग उबर नहीं पाए थे कि आज सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने देश को गम में डुबो दिया है। सिद्धार्थ शुक्ला पिछले दिन तक लगातार काम कर रहे थे। कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर उन्होंने एक छोटी सी बच्ची के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी जिसे खूब पसंद किया गया। अब तक फैंस ये मानने को तैयार नहीं है कि ये एक्टर हमारे बीच नहीं रहे।

सिद्धार्थ शुक्ला अपने पीछे अपनी मां और दो बहनों को छोड़ कर गए हैं। कूपर अस्पताल के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला को गुरुवार सुबह जब अस्पताल लाया गया तब उनकी मृत्यु हो चुकी थी। सिद्धार्थ शुक्ला के इस तरह अचानक निधन से पूरी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री शोक में है। तमाम अभिनेता और अभिनेत्रियों द्वारा सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

यह भी पढ़ें : किसी बॉलीवुड एक्टर्स से भी ज्यादा कमाते है ये प्रसिद्ध टीवी कलाकार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button