
राशिफल 11 अक्टूबर 2021 : आज इन राशियों पर रहेगी भगवान शिव की खास नजर, मान-सम्मान में होगा खूब इजाफा, बढ़ेगी आमदनी और जीवन में आएगी बहार
Rashifal 11 October 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 October 2021
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
कोई बड़ा खर्च एकाएक सामने आएगा। अभी आर्थिक कशमकश जारी रहेगी इसलिए धैर्य बनाकर रखना जरूरी है। आप अपने अनुभव से परिवार के बच्चों का योग्य मार्गदर्शन कर पाएंगे। परिवार के सभी लोगों के साथ संवाद ठीक रहने के कारण सभी के करीब महसूस करेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी कुल मिलाकर अनुकूलतापूर्ण समय रहेगा। छाती से संबंधित विकार तकलीफदायक होंगे।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। बातचीत के दौरान आपके मुंह से ऐसी बात निकल सकती है जो आपसी संबंधों के लिए नुकसानदायक होगी। करीबी व्यक्ति आपके साथ भेदभाव कर रहा है, ऐसा महसूस हो सकता है। रिलेशनशिप से संबंधित लिए गए निर्णय की वजह से परिवार दुखी हो सकता है। देवी माँ को श्रृंगार सामग्री चढ़ाएं।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
सरकारी सेवारत व्यक्तियों के ऊपर कोई महत्वपूर्ण कार्य भार आ सकता है। जिसकी वजह से तनाव रह सकता है। आज आप गलत लोगों के साथ संपर्क ना करें। अविवाहित लोग प्रेम में थोड़ा संयम रखें। मुमकिन है पैसों की कमी के कारण आपका कोई काम अधूरा रह जाए। कुछ गुप्त सूचनाएं और जानकारियां आपको मिल सकती हैं। बहुत अधिक सोच-विचार करके अपने कार्यों को प्रारूप दें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज ग्रह स्थितियां यह मैसेज दे रही है, कि अपने बारे में ही सोचे और अपने लिए ही काम करें। आज कोई भी सावधानीपूर्वक लिया गया निर्णय निकट भविष्य में आप के लिए लाभदायक परिस्थितियां प्रदान करने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। जोड़ों का दर्द अधिक तकलीफदायक हो सकता है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
किसी बात में मिली असफलता आत्मविश्वास पर असर कर रही है। पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रह सकता है। पार्टनर से मिली आलोचना गहरी चोट दे सकती है। नए संपर्क विकसित होने की संभावना है। विवेक का प्रयोग करें, समस्याएं कम होंगी। अपने स्वभाव में अहम की भावना ना उपजने दे। व्यवहार में सहजता बनाकर रखें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आजकल आपका पढ़ाई से ध्यान भटक रहा है। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। उधार दिया हुआ धन पाने के लिए कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा। आपकी पारिवारिक परेशानियां खत्म हो जाएंगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध तोड़ने से बचें। पैर में चोट की संभावना है। समाज में नाम होगा। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
अधूरे काम पूरे करने की योजना बन सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। आज परिवार वालों को खुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। कोई पुराना मसला आज सुलझ सकता है। विद्यार्थियों की अपने अध्ययन के प्रति एकाग्रता उन्हें परीक्षा में सफलता देगी। कॉल सेंटर पर काम करने वालों के लिए समय अच्छा सिद्ध हो सकता है। पाचन की ओर विशेष ध्यान दें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज कोई दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ की दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहुँच सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पुराने घरेलू विवादों को निपटाने की कोशिश करें, जिससे की रिश्ते मजबूत होंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। उधार दिए गए पैसे आपको वापस मिल सकते हैं। अपने भविष्य के बारे में विचार कर सकते हैं। आंखों से सम्बन्धित समस्या रह सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
इस समय ग्रह स्थितियां और भाग्य आपके पक्ष में है। आपकी प्रतिभा और क्षमता सबके सामने उजागर होगी। मार्केटिंग में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का आगमन होगा। आपकी लापरवाही की वजह से घर में कुछ दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वाहन सुख संभव है। लव रिलेशनशिप में मिले बुरे अनुभवों को भुलाने की कोशिश करें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
इस समय ग्रह स्थितियां उत्तम बनी हुई है। परिवार के किसी व्यक्ति की आर्थिक प्रगति देखकर आपको भी प्रेरणा प्राप्त हो सकती है। घर में आपको भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। करियर में आपकी तरक्की सुनिश्चित है। गलत जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण सेहत पर गलत असर दिख सकता है। लोगों की बातों पर प्रतिक्रिया ध्यान से दें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज का दिन व्यक्तिगत कामों के लिए लाभदायी होगा। आप जैसा चाहते हैं आपके जीवन में वैसे बदलाव जल्द ही आयेंगे। जीवनसाथी केे साथ धन से जुड़े किसी मामले को लेकर आज आपका झगड़ा हो सकता है। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें। जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनको परिवार की मंजूरी भी आसानी से मिलेगी। सम्भव हो तो दूर की यात्रा टालें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज सितारे आपके पक्ष में हैं। पूरी एकाग्रता से काम करें, क्योंकि आज आप चमक सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदने के आसार बन रहे हैं। परेशानी में आसानी से काम कर पाने की आपकी क्षमता सभी को प्रभावित करेगी। बच्चों के साथ किसी बात को लेकर आपकी अनबन हो सकती है। करीबी मित्र को आपके मार्गदर्शन की जरूरत होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 October 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।