
राशिफल 7 मार्च 2022 : आज भगवान शिव की कृपा दृष्टि करेगी इन जातकों पर धन वर्षा, पारिवारिक जीवन होगा खुशहाल, दूर होंगी सभी अड़चने
Rashifal 7 March 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 March 2022
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
अचानक से किसी काम को लेकर चिंता बढ़ सकती है जिसे आप भुला चुके थे। भाइयों के साथ संबंधों में तनाव उत्पन्न होने के आसार है। कुछ नए मित्र बन सकते हैं। परिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक को ठीक रखने के लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। युवा वर्ग नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्रों से दूरी बनाकर रखें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज कोई आपको ऐसी बात बता सकता है जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। परिवार का कोई सदस्य आपको किसी काम ले लिए डांट सकता है। कारोबार की गति धीमी रह सकती है। आपके रास्ते में कुछ व्यवधान आएंगे लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपकी किसी बात का विरोध हो सकता है। समय की अनुकूलता का लाभ लें। किसी बड़े कार्य के प्रति आप इस दिन चिंतित रह सकते है। व्यर्थ की मौज मस्ती में समय ना व्यतीत करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। परिवार जनों के साथ मनोरंजन और घर की देखरेख में अधिकतर समय व्यतीत होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज लोग आपसे सहानुभूति रखेंगे। सोचे हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए अपने भविष्य पर काम करने का समय है। अपने साथ काम करने वालों से थोड़े सावधान रहें, कोई नुकसान पहुंचा सकता है। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
अपनी ऊर्जा को सकारात्मक बनाने पर ध्यान देना होगा। ध्यान साधना और सकारात्मक विचारों के लिए काम करते रहें। घर-परिवार और कार्यक्षेत्र में तमाम जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। हालांकि आप भी इन्हें पूरी तन्मयता के साथ निभाएंगे। थकान अधिक रहने की वजह से बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। अधिक शारीरिक परिश्रम से बचें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
महत्वपूर्ण यात्रा संबंधी योग भी बन रहे हैं। माता से किसी बात पर विवाद हो सकता है, वर्तमान समय में आपको शांत रहना चाहिए। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। बुजुर्ग एवं बच्चे आपके वक्त की अधिक मांग कर सकते हैं। आपके सहज ज्ञान में वृद्धि होगी और विचारों में दृढ़ता आएगी।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपके कामकाज में बढ़ावा देखने को मिलने वाला है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से भाग्योन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोगों से मुक्ति मिलेगी। प्रिय जनों से मुलाकात होगी। धनलाभ मनोनुकूल रहेगा। आपकी योग्यता और प्रतिभा के कारण आपको आपके प्रयासों के लिये पुरस्कृत किया जायेगा। मन का होता देखकर प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज व्यस्त रहने की वजह से घर में अधिक समय नहीं दे पाएंगे। घर में बहुत सारा खर्चा करना पड़ सकता है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। आज आपसी विवादों से बचना हितकर रहेगा। अपनी कोई भी योजना सार्वजनिक ना करें वर्ना कोई अन्य व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पारिवारिक मित्रों के साथ समय सुखमय गुजरेगा। आलस्य और प्रमाद से बचें। पड़ोसियों से वाद-विवाद हो सकता है। महिला साहित्यकारों के लिए मान-सम्मान-प्राप्ति का समय है। अपने व्यक्तिगत मामलों को किसी के समक्ष शेयर ना करें।नाक, कान, गले का ध्यान रखें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज भाग्य आप के पक्ष में है। रुकावट तथा बाधाओं के बावजूद आप सभी महत्वपूर्ण कामों को निपटाने में सक्षम रहेंगे। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। मानसिक भटकाव के कारण काम पर ध्यान देने में कठिनाई होगी, ज्यादा न सोचें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
अपने दैनिक कार्यों की पूर्ति के बाद दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाकर खुशियों का पल बिताने का मन करेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। फिलहाल आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाना कठिन महसूस हो सकता है, लेकिन प्रयत्नों के द्वारा आपकी आर्थिक आवक बढ़ेगी और पैसो से संबंधित चिंता कम होने लगेगी। बढ़ते कंपटीशन की वजह से आपका काम जटिल हो सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
समय अनुकूल है। अपने आसपास के व्यापारियों से चल रही प्रतिस्पर्धा में आपकी जीत सुनिश्चित है। व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। कोर्ट केस संबंधी कोई मामला है तो वह सुलझ सकता है। खिलौनों व रेडीमेड गारमेंट के व्यापारियों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। आज आप उन खर्चों से बचने में सक्षम नहीं होंगे जिन्हें आप लंबे समय से अनदेखा कर रहे थे।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 March 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।