
राशिफल 8 मार्च 2025 : आज भगवान शनि रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, घरेलू कारोबार में इजाफा संभव, वैवाहिक जीवन होगा सफल, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर
Rashifal 8 March 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 March 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
किसी खास व्यक्ति से कामकाज के मामले में आपको कुछ नए आइडिया मिल सकते हैं। कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है। अपना समय सकारात्मक चीजों में बिताएं। अपनी नकारात्मक भावनाओं और प्रवृत्तियों पर नियंत्रण रखें। आज समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आपके बढ़ते रुतबे को देखकर लोग आपसे संबंध स्थापित करना चाहेंगे।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चीजें रोमांचक रहेंगी। फाइनेंस से संबंधित कार्य करने वालों को पैसे देने से पहले जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए अन्यथा पैसा फंस सकता है। आज आपका खर्च ज्यादा रहेगा, लेकिन आप चाह कर भी उसे टाल नहीं सकेंगे। नौकरी में आपको आज अच्छी सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
कारोबार से संबंधित कोई नया ऑफर आपको मिल सकता है जो कि फायदेमंद रहेगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर अवश्य रखें, अन्यथा छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। पति-पत्नी के बीच वैचारिक तालमेल में कुछ कमी रह सकती है। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति लेने का उचित समय है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज धैर्य और सूझबूझ से काम करेंगे तो सब ठीक होगा। आपको अनुशासित रहना चाहिए। युवाओं को बड़ों के प्रति आदर की भावना रखनी चाहिए। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने की आशंका है। शाम के समय कुछ हंसी-खुशी भरा वक्त अपने बच्चों के साथ गुजारें। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
मन प्रसन्न रहेगा और नई संभावनाएं बनेंगी। आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ेगा। आपको सावधानी से काम करना होगा। गोपनीयता बनाए रखें। परिवार का सहयोग नहीं मिल पाएगा। भविष्य को लेकर आशंकाएं रहेंगी। दोपहर में आय हो सकती है। आपके प्रयास सफल होंगे। नया काम भी मिल सकता है। शाम को चिंताएं रहेंगी और विरोधी भी परेशान करेंगे।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आपके कार्यस्थल पर काफी अधिक कार्य का दबाव आप लोगों को काफी तनाव दे सकता है। आर्थिक कमजोरी के चलते जो कार्य पेंडिंग चल रहें थे, वह कार्य भी बनते हुए नजर आ रहें हैं। सेहत में आज महिलाओं को विशेष अलर्ट रहना होगा। आपके संपर्कों का दायरा बढ़ेगा और आप प्रभावशाली लोगों के साथ कुछ महत्वपूर्ण संपर्क भी स्थापित करेंगे।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
यात्रा का कोई कार्यक्रम भी बना सकते हैं। पुरानी उधार वापिस आ सकती है। रुके हुए कामों की शुरुआत हो सकती है। विवाद से क्लेश होगा इसलिए झगडे से बचे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें। इस समय आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं, वे आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। उतना ही काम या जिम्मेदारी लें, जिसको आप आसानी से पूरा कर सकें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आपको अच्छे अवसर मिल रहे हैं, उनका पूरा लाभ उठाएं। स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। अपनी किसी हॉबी अथवा हुनर को निखारने का प्रयास करें। कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे। आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा। करियर को नई दिशा प्राप्त होगी, लेकिन जिस स्किल को आप सीखना चाह रहे हैं, उसमें बेहतर बनने के लिए और प्रयत्न करने होंगे।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा, दैनिक इनकम भी बढ़ेगी, लेकिन रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि न लें। वर्ना आप नुकसान की स्थिति में रहेंगे और मानहानि भी संभव है। संतुलन और उदारता का समय है। जीवन में नई संभावनाएं आ सकती हैं। दूसरों की मदद से तरक्की मिलेगी। दान-पुण्य और सेवा भाव बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। आर्थिक संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। अधूरे कार्य पूरे होंगे। निवेश सोच-समझकर करें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
अकारण ही मन में कुछ उदासी जैसी स्थिति रहेगी। पैसे की उधारी संबंधी लेनदेन ना करें। फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें। यदि आपको कोई नीचा दिखाने का प्रयास करता है तो उससे प्रभावित न हों खुद पर भरोसा रखें। अधिकारी सहयोग करेंगे। गायों को हरा चारा डालें। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
कार्यक्षेत्र में नया काम गंभीरता पूर्वक सोचने के बाद करें। किसी की कही-सुनी बातों पर विश्वास करने से आपको बचना चाहिए। प्रोपर्टी डीलिंग का काम करने वालों को कानूनी दांव पेच में सचेत रहना होगा। सरकारी काम में लापरवाही करने पर आर्थिक नुकसान हो सकता है। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। लंबे समय से चल रहे मतभेद समाप्त होंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज मान सम्मान बढ़ेगा, लव लाइफ में कुछ चेंजेस आ सकते हैं। पैसों से संबंधित चिंता कम हो सकती है। अपने खर्चों पर बारीकी से ध्यान देना होगा। निवेश संबंधी निर्णय पर टिके रहना आवश्यक होगा, तभी भविष्य में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आप सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे लेकिन आपके कुछ करीबी लोगों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 March 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।