
राशिफल 12 अप्रैल 2023 : आज भगवान गणेश करेंगे इन जातकों के हर कष्ट का निवारण, शुभ रहेंगे नए काम, व्यापार में होगा मनोवांछित लाभ
Rashifal 12 April 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 April 2023
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
जमीन-जायदाद के कामों में गति आयेगी। आज आपके जीवनसाथी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाने में सफल होंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज घर के बड़ों के साथ आपको तालमेल बैठाने में थोड़ी परेशानी आएगी। लोगों की मदद करने के लिए एक उदारता का नजरिया बनाये रखना बहुत जरूरी है। आज संपत्ति से जुड़े मसलों में ज्यादा जल्दबाजी नहीं करें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज किसी पुरानी समस्या का हल मिलने से बहुत ही अधिक सुकून महसूस होगा। कुछ लाभदायक परिणाम सामने आएंगे। किसी से कोई वायदा करके मुकरना ठीक नहीं है, इससे आपके मान-सम्मान पर भी आंच आ सकती हैं। आपको अपने अनावश्यक खर्चो पर भी लगाम लगानी होगी जिससे आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। छात्र अपने शैक्षणिक प्रदर्शन से अपने परिवार को गौरवान्वित करेंगे।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
व्यापारियों को नए मार्गों के माध्यम से पैसा कमाने की संभावना है। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे और आपकी इनकम बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।स्वभाव में चिड़चिड़ा पन देखने को मिल सकता है। नकारात्मक मनोवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। मांगलिक एव सांस्कृतिक आयोजनों में सम्मलित होंगे।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आप अपने कार्यों को नए तरीके से करने की कोशिश करेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर स्वास्थ्य की कोई चिंता है, तो उसे दूर करें। आपके दुश्मन आपका कुछ नही बिगाड़ पाएंगे। दिनचर्या में परिवर्तन कर स्वस्थ रह सकते हैं। अच्छे खानपान के साथ नियमित व्यायाम को आदत में लाना होगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
करियर को लेकर आपको कुछ नए विकल्प मिलने के संकेत हैं। किसी नई चीज के खरीदने की प्लानिंग है लेकिन अटकले आ रही है। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। इस समय अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखना भी जरूरी है। बच्चों को लेकर आप हमेशा चिंतित रहते है। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। डेयरी सामान उत्पादकों के लिए अच्छा लाभ कमाने का अवसर है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आप तेजी से प्रगति करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इस राशि के जो लोग साहित्य से जुड़े हैं, उनकी रचना की किसी बड़े व्यक्ति के द्वारा तारीफ की जाएगी। आज कोई रिश्तेदार आपसे आर्थिक सहयोग मांगेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप की स्थिति काफी मजबूत रहेगी। नए लोगों से संबंध बनेंगे जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकते हैं।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
कभी-कभी अकारण ही गुस्सा आ जाना आपके बनते कार्यों में रुकावट भी डाल सकता है। यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है, व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद ना करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। मन में बस रहे डर के कारण किसी भी व्यक्ति पर पूरी तरह से विश्वास रख पाना आपके लिए कठिन होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आप आनंदित और उत्साहित रहेंगे। बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। काम को लेकर अधिक व्यस्त रह सकते हैं। शौक की चीजों पर धन खर्च करेंगे। लव लाइफ के मामले में दिन सुखद रहने वाला है। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। किसी निकट परिचित के लिए भागादौड़ी रह सकती है। अध्यात्म की तरफ आपका रुझान रहेगा मन में नकारात्मक मनोभाव न आने दें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपको अपने जॉब से जुड़ी कोई बहुत अच्छी सूचना मिल सकती है। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए बेहतरीन रिश्ता आने की संभावना है। आज आप अपने व्यक्तिगत तथा रुचि पूर्ण कार्यों में अधिक से अधिक समय व्यतीत करेंगे। मानसिक रूप से बहुत ही सुकून और राहत मिलेगी। भाई-बहन की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जीवनसाथी से मामूली बात पर विवाद की आशंका है। किसी पुराने मित्र से भेंट होगी। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं, उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। सहयोगियों से खींचातानी न रखें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज धन प्राप्ति सुगम होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना आपको परेशानी में डाल सकता है। गुरु का ध्यान करें, संभव हो तो गाय की सेवा करें। पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में आपकी सलाह फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। पेट संबंधित तकलीफ सता सकती है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को नए अवसर मिलने में सफलता मिलेगी और सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। सायंकाल के समय लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा और नए मित्र भी बनेंगे। आप यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो संघर्ष के साथ सफलता प्राप्त होगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 April 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।