
राशिफल 13 दिसंबर 2024 : आज माँ संतोषी रहेंगी इन जातकों पर खुश, प्रेम जीवन होगा अनुकूल, बढ़ेगा घरेलू व्यापार, लेकिन इनको रहना होगा विरोधियों से थोड़ा संभलकर
Rashifal 13 December 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 13 December 2024
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। मित्रों तथा परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपकी फिसली हुई जुबान आपके रिश्तों में कड़वाहट बढ़ा सकती है। पार्टनर से प्राप्त हो रही प्रेरणा की वजह से बड़े संकट का सामना कर पाना संभव होगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज कार्यभार की अधिकता रहेगी। प्रबल लाभ की संभावना है। आपकी सफलताओं के साथ ही लोगों की अपेक्षाएं भी आपसे बढती जाएंगी। कोई नई लत लग सकती हैं, सावधान रहें। धार्मिक कार्यों से मन प्रफुल्लित रहेगा। आलस्य त्याग कर समय का सदुपयोग करेंगे। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। भाग्यवृद्घि के योग हैं। आज कुछ गोपनीय बातें पता चलेंगी। संतान संबंधी कार्यों में धन खर्च होगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपको पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। पति पत्नी के सम्बन्धो में मधुरता आएगी। आज भाग्य आपका साथ देगा, जिससे कई कार्य पूरे होंगे। आपकी उपलब्धियों से परिजनों के बीच खुशी का माहौल रहेगा। रिश्तेदारों का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। नई चीजों पर ध्यान लगाएं और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में धन लाभ का योग बन रहा है। आज आप किसी से भी सिर्फ ठोस और तर्क पूर्ण बात करें। आज आप अपनी इच्छाओं को दरकिनार रखें, जीवनसाथी की ख्वाहिशों को पूरा करें। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में धीमी प्रगति के कारण आपका हौसला टूट सकता है। जहां से भी आप राहत की उम्मीद रखते हैं, वहीं से नकारात्मक जवाब मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
नौकरी में कार्यरत लोग आज तरक्की मिलने से प्रसन्न रहेंगे। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वो मुहं की खाएंगे। सेहत के प्रति सावधान रहें और यदि कोई समस्या हो, तो डॉक्टरी परमर्श अवश्य लें। व्यापार में आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आएघा। बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग न लें। रोमांटिक लाइफ में प्रेम और खुशियां रहेंगी।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आप अपनी जिंदगी को लेकर कुछ तनाव में रहेंगे। तनाव कम करने के लिए आपको अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहिए। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जा रहे हैं तो वहां आपको बहुत से लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। दूसरों की सलाह लें। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
मानसिक भार आज हल्का रहेगा। आज अपना ध्यान निवेश संबंधी योजनाओं पर केंद्रित रखें। लाभ का समय है, इसका सदुपयोग करें। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। यदि आप सच्ची लगन से कोई भी काम करेंगे तो उसमें सफलता निश्चित रूप से आपको मिल जाएगी। दस्तावेज से जुड़े कामों में खास सावधानी बरतने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी। वित्तीय मामले गंभीरता से निपटाएं। नौकरी और व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। आज का दिन आप अपने ऑफिस या फिर परिवार के लोगों के लिए भी भाग्यशाली साबित होने वाले हैं। आप इस अवसर का लाभ उठाएं और दूसरों की मदद करें। इस मदद के लिए वह आपको ढेर सारी दुआएँ देंगे।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आपके जीवन में आपको अनेक प्रकार के बड़े-बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। पारिवारिक काम से यात्रा कर सकते हैं। दोस्त मदद को तत्पर रहेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। आज आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी। व्यापार में काफी तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। चीज़ों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। ज्यादा काम करने से बचें और टेंशन कम से कम लें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आप अपने जीवन में धर्म के महत्व को जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी व शांति मिलेगी। ऐसे व्यक्ति को चुनें जो सही मायने में आपकी इज्जत करे और आने वाले समय में खूब खुशियां दें। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप पढ़ाई में खुद को आगे पाएंगे। आप शायद अपने पुराने दोस्तों के याद कर रहे हैं। उनसे मिल कर आपको बहुत खुशी होगी।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज सामाजिक कार्यों में अधिक अभिरुचि रहेगी। सामान्य रहें और दूसरे को बेवकूफ ना बनाएं, यह आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है। शुरू से ही एक दूसरे के प्रति ईमानदारी और खुलेपन से व्यवहार करना अच्छा रहेगा। बडों और मित्रों के साथ संपर्क या व्यवहार बन सकते हैं। मित्रों तथा सगे-संबंधियों का घर पर आगमन होने से आनंद होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्याओं के अध्ययन में रुचि होगी। बाहरी व्यक्ति के दखल से निजी जीवन अशांत होगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 13 December 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।