राशिफल

राशिफल 2 मई 2021 : इन राशियों के लिए अच्छा साबित होगा आज का रविवार, मिल सकती है अचानक से कोई खुशखबरी, पारिवारिक समस्या भी होगी खत्म

Rashifal 2 May 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 2 May 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आलस छोड़कर पूरी ऊर्जा व आत्मविश्वास से अपने कार्यों पर ध्यान दें, समय कुछ उपलब्धियां लेकर आ रहा है। रूपए-पैसे से संबंधित मामले की वजह से किसी निकट संबंधी के साथ मनमुटाव भी हो सकता है। नौकरी बदलना चाहते है तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। आज गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालने का प्रयास करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन कोई नया काम करने के लिए बहुत फलदायी है। किसी व्यक्ति की फालतू बातों का सामना भी करना पड़ सकता है। आपको अपने साथी के साथ तालमेल बना कर रखना होगा। प्रेमियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। सेहत कमजोर रहेगी। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। शरीर में थकान महसूस हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी भी नई योजना पर अमल करने के लिए समय पक्ष में नहीं है। शेयर्स तथा तेजी मंदी से ताल्लुक रखने वाले व्यवसाय घाटे में रह सकते हैं। अगर बात परिवार की करें तो आपके पारीवारिक संबंधों में सुधार आने की संभावना है। आमदनी सामान्य रहेगी। इसलिए खर्चों पर कंट्रोल रखें। दूसरों के द्वारा हुई गलतियों के लिए आपको जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कुछ मामलों में आपके लिए स्थिति थोड़ी सकारात्मक हो सकती है। लेकिन, आपको आज संभल कर काम करने की आवश्यकता है। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। ऑफिस के सहयोगियों के साथ आपसी तालमेल उचित बना रहेगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आप किसी सफल यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में है। मानसिक और आत्मिक सुख शांति का अनुभव रहेगा। कोई उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात हो सकती है। कारोबार अच्छा चलेगा। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अगर अपने व्यवसाय में कुछ नया काम करने का प्लान कर रहे हैं, तो अभी समय अनुकूल नहीं है। इस समय किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें, अन्यथा कोई बड़ा सौदा भी आपके हाथ से निकल सकता है। मौसमी बीमारियों का असर आपके स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है। किसी भी प्रकार का निर्णय लेने मे जीवनसाथी की सलाह व सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज का दिन शुभ नजर आ रहा है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल हो सकते हैं। घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। हड़बड़ी में किसी भी प्रकार का निर्णय न लें, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है। खासकर महिलाएं घर और बाहर दोनों जगहों के कार्यों में बेहतरीन तालमेल बनाकर रखेंगी। आंखों की जलन और इन्फेक्शन जैसी तकलीफ हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

परिवार में यदि किसी के साथ अनबन है तो वह विवाद समाप्त होगें। पित्त रोग से परेशान हो सकते हैं‌‌। प्रेम प्रसंगों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज कठिन परिश्रम करना होगा। किसी जरूरतमंद संबंधी की मदद करने से आपको आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा। आज किसी भी करीबी व्यक्ति के साथ पैसे से संबंधित व्यवहार न करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी शुभचिंतक की प्रेरणा व आशीर्वाद से आपका कोई उद्देश्य पूरा होगा। घर में विवाह योग्य सदस्य के लिए उचित रिश्ता आ सकता है। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम से संबंधित हुई छोटी गलती की वजह से बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। खानपान में सुधार करने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन सामान्य रहेगा। आप कोई नया काम करने का मन बना सकते हैं। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। कुछ पुरानी समस्याओं का आपको अचानक कोई अच्छा समाधान मिलेगा। आज दांतों सम्बंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

काफी समय से पेडिंग पड़े काम आज पूरे हो सकते है। किसी भी विशेष मुद्दे पर बातचीत करते समय अशिष्ट शब्दों का प्रयोग ना करें, इससे आपकी मानहानि भी संभव है। दूसरों के साथ व्यवहार करते समय सकारात्मक रुख अपनाएं। परिवार में से किसी व्यक्ति के लिए आपका सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। अधिक काम होने के कारण आपको थकावट सी महसूस हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआपको कोई नीचा दिखाने का प्रयास करता है तो उससे प्रभावित न हों खुद पर भरोसा रखें। आपके विनम्र स्वभाव की वजह से लोग सहज ही आपकी तरफ आकर्षित होंगे। आपका मान-सम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण के प्रतिकूल प्रभाव से अपना बचाव अवश्य रखें। गायों को हरा चारा डालें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 May 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : ऐसी ”नाभि” वाली महिलाएं होती हैं बेहद भाग्यशाली, बनती है श्रेष्ठ पत्नी, मिलता है राजयोग का सुख

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button