
जानिए किस महीने में जन्मी स्त्रियां होती है सबसे भाग्यशाली, निभाती है जीवन भर साथ
वैसे तो स्त्रियों का जन्म किसी भी महीने में क्यों न हो, लेकिन उन्हें घर की लक्ष्मी माना जाता है। मगर फिर भी शास्त्रों के अनुसार हम आपको बताना चाहते है कि आखिर किस महीने में जन्मी स्त्रियां सबसे ज्यादा भाग्यशाली मानी जाती है। जी हां शास्त्रों के अनुसार इन महीनों में जन्मी स्त्रियां काफी उत्तम मानी जाती है और अगर आपका जन्म भी इन महीनों में हुआ है तो यक़ीनन आप भी अपने घर परिवार के लिए काफी भाग्यशाली होंगी। हालांकि आज के समय में लड़कियों का जन्म होना किसी शुभ त्यौहार से कम नहीं समझा जाता, लेकिन वो कहते है न कि कुछ लड़कियां और स्त्रियां जन्म से ही अच्छी किस्मत लिखवा कर लाती है। तो चलिए अब आपको बताते है कि किन महीनों में जन्मी स्त्रियां भाग्य की धनी होती है।
इन दो महीनों में जन्मी स्त्रियां मानी जाती है उत्तम :
मार्च : सबसे पहले हम मार्च महीने की बात करते है। इस महीने में जन्मी लड़कियां स्वभाव की काफी नरम और इमोशनल होती है। जी हां इस महीने में जन्मी स्त्रियां दूसरों की भावनाओं को बखूबी समझने की क्षमता रखती है और जीवन में सही फैसले लेती है। हालांकि इस महीने में जन्मी स्त्रियां किसी भी बात को छुपा कर नहीं रखती, भले ही वो बात कड़वी हो, लेकिन ये हमेशा सामने वाले के मुँह पर सच बोलने में यकीन रखती है। शायद यही वजह है कि ये खुद को अपने परिवार वालों को हर खतरे से बचा कर रखने में सक्षम होती है। इस महीने में जन्मी स्त्रियां सिंपल रहने में यकीन रखती है, क्यूकि इनका मानना है कि सिंपल लुक में व्यक्ति सबसे ज्यादा खूबसूरत लगता है और ये कुदरती रूप से पहले से ही काफी खूबसूरत होती है।
मार्च और अप्रैल महीने में जन्मी स्त्रियां होती है खास :
अप्रैल : अब हम अप्रैल महीने में जन्मी स्त्रियों की बात करते है। इस महीने में जन्मी स्त्रियां स्वभाव की काफी संस्कारी होती है और इनका रूप इतना आकर्षक होता है, कि ये किसी को भी आसानी से अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है। अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो ये खूबसूरती की धनी होती है और इन्हें सम्मान की भी खूब प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस महीने में जन्मी स्त्रियों को भी साफ बोलना और सुनना पसंद है, क्यूकि ये कुछ भी मन में छुपा कर नहीं रख सकती। बता दे कि इस महीने में जन्मी स्त्रियां अपने जीवन में केवल एक से ही प्रेम करती है और जीवन भर अपने पार्टनर का साथ नहीं छोड़ती।
यही वजह है कि इस महीने में जन्मी स्त्रियों का वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा चलता है क्यूकि ये अपने पार्टनर के प्रति काफी वफादार होती है और उन्हें कभी धोखा नहीं देती। बहरहाल इस महीने में जन्मी स्त्रियां अपने पति के लिए भी काफी भाग्यशाली मानी जाती है और विवाह के बाद इनके पति का भाग्य सच में बदल जाता है। फिलहाल तो ये कहना गलत नहीं होगा कि इन दो महीनों में जन्मी स्त्रियां काफी भाग्यशाली और किस्मत की धनी होती है, उपरोक्त विचार केवल लेखन तक ही सिमित है, इन तथ्यों में कितनी सच्चाई है यह कहना गलत होगा ।
वैसे अब तो आपको पता चल गया होगा कि आखिर किस महीने में जन्मी स्त्रियां सबसे उत्तम मानी जाती है, लेकिन आपका जन्म किस महीने में हुआ है, ये हमें जरूर बताईयेगा।