अध्यात्मधर्म-कर्म

भगवान शनि की कृपा से बन सकती है आपकी बिगड़ी तकदीर, इन उपायों से करे भगवान शनि को खुश

Shani Bhagwan Ko Kaise Khush Kare : इसमें कोई शक नहीं कि धार्मिक शास्त्रों के अनुसार शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है, क्यूकि वे हर इंसान को उसके कर्मों के अनुसार फल देते है और जिस पर अपनी कृपा बरसाते है, उसकी बिगड़ी किस्मत भी बना देते है। बता दे कि शनिदेव की कृपा से आपकी भी बिगड़ी हुई तकदीर संवार सकते है, लेकिन इसके लिए आपको कुछ खास उपाय करने होंगे, ताकि शनिदेव आपसे प्रसन्न हो सके। अब ये तो सब को मालूम ही है कि शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए लोग नाजाने क्या क्या उपाय करते है और तब कही जा कर उन्हें शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। इसके इलावा शनिदेव की पूजा करने से शनिदेव से मिलने वाले दुष्प्रभावों से भी मुक्ति मिलती है। तो चलिए अब आपको शनिदेव के इन उपायों के बारे में विस्तार से बताते है।

शनि भगवान को कैसे खुश करें

शनिदेव की कृपा से

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करे ये उपाय : Shani Bhagwan Ko Kaise Khush Kare

बता दे कि शनिवार को शनिदेव के किसी भी मंदिर में जा कर शनिदेव की प्रतिमा के सामने बैठ जाएँ और सुंदरकांड का पाठ करे। फिर जब सुंदरकांड का पाठ पूरा हो जाएँ तब “नीलांजन समाभासं रवि पुत्रां यमाग्रजं।, छाया मार्तण्डसंभूतं तं नामामि शनैश्चरम।।” मंत्र का जाप करे।

वही अपने जीवन के संकट दूर करने के लिए शनिवार को काली गाय या काले कुत्ते को रोटी जरूर खिलाएं। हालांकि अगर आपको कोई काला कुत्ता न दिखे तो आप किसी भी कुत्ते को रोटी खिला सकते है।

बता दे कि शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा अर्चना करने के लिए काफी शुभ माना जाता है, तो ऐसे में शनिवार को शनिदेव की पूजा के दौरान अपराजिता का नीले रंग का फूल अर्पित कीजिये। जी हां ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से शनिदेव काफी प्रसन्न होते है और इससे जीवन की मुश्किलें दूर हो जाती है। दरअसल यह फूल शनिदेव को काफी पसंद है और ऐसे में अगर आप चाहे तो अपराजिता का फूल अपने हाथ में लेकर शनिदेव को अपनी परेशानी बताएं और फिर उस फूल को बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दीजिये। हालांकि अगर आप किसी वजह से इस फूल को प्रवाहित नहीं कर सकते, तो मिट्टी में दबा दीजिये। इससे आपकी इच्छा जरूर पूरी होगी।

शनिदेव की साढ़ेसाती से बचने के लिए करे ये उपाय :

शनिदेव की कृपा से

गौरतलब है कि शनिवार को बरगद के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और फिर उसी पेड़ के नीचे बैठ कर शनिदेव के “ओम शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करे। इससे शनिदेव की कृपा दृष्टि हमेशा आप पर बनी रहेगी और आपके जीवन के दुःख भी दूर हो जायेंगे। इसके इलावा शनिवार की रात को बरगद के पेड़ की जड़ के पास चौमुखा दीपक जलाएं, क्यूकि ऐसा माना जाता है कि इससे शनिदेव की असीम कृपा प्राप्त होती है और शनि की साढ़ेसाती तथा ढैय्या के दुष्प्रभाव से छुटकारा भी मिलता है।

बता दे कि शनिवार के दिन जरूरतमंद लोगों को काला कपडा और काली चप्पल आदि चीजें जरूर दान करनी चाहिए। इसके इलावा शनिवार को कुष्ठ रोगियों को काली चीजें जरूर दान करे, इससे आप पर शनिदेव की कृपा जरूर होगी। बहरहाल अगर आप ये उपाय करेंगे तो शनिदेव की कृपा से आपके सभी दुःख जरूर दूर हो जायेंगे और शनिदेव आपसे जरूर प्रसन्न होंगे।

यह भी पढ़ें : जानिए किस महीने में जन्मी स्त्रियां होती है सबसे भाग्यशाली, निभाती है जीवन भर साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button