
राशिफल 6 सितम्बर 2023 : आज भगवान गणेश की असीम कृपा से होगा इन जातकों का उद्धार, शुरू हो सकता है कोई नया काम, पुराना कर्ज होगा दूर, मित्रवर्ग देगा साथ, लेकिन ये रहें जरा विरोधियों से सावधान
Rashifal 6 September 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 6 September 2023
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज किसी बात को लेकर आज उलझन में पड़ सकते हैं। आपके विरोधी निष्क्रिय रहेंगे और महत्वपूर्ण अधिकारियों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी और आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। किसी भी संपत्ति के सौदे को अंतिम रूप देने से पहले सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिन प्रयासों को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। यदि कोई बड़ा चिकित्सकीय उपाय या ऑपरेशन करवाना है तो अभी रुक जाइए। परिवार के सभी लोग आपकी निष्पक्षता की तारीफ करेंगे। मित्र-मंडली में धन के व्यावसायिक रूप में लेनदेन से बचें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी हो सकता है। व्यवसाय में लाभ भी होगा। अपनी भावनाओं पर काबू प्राप्त करना आपके लिए आवश्यक होगा। कुछ निर्णय को अमल में लाते समय डिसिप्लिन के साथ दृढ़ निश्चय जरूरी है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी से संबंधों में अनुकूलता रहेगी। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने वाली है। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। सर्दी-खांसी की तकलीफ हो सकती है सावधानी रखें। व्यक्तिगत बातों पर भी ध्यान बनाए रखने की कोशिश करें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। एकाग्रता में कमी आएगी। आय में वृद्धि होगी। प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। व्यापार से संबंधित लोगों को बड़ी मात्रा में यश प्राप्त हो सकता है। कार्यालय में अधिकारियों को आप के काम से संतोष रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। आपके विरोधी पस्त होंगे। व्यावसायिक बदलाव होगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
माता-पिता आपसे बेहद खुश होंगे। आशीर्वाद के रूप में आपको उनसे कोई गिफ्ट मिल सकता है। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। व्यापार संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। हालांकि आप अपनी सूझबूझ द्वारा उन्हें हल करने में सक्षम भी रहेंगे। जो व्यक्ति इस समय प्रेम संबंधो में नहीं है उन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज विषम परिस्थितियों में साहस न खोएं। नया आर्थिक समझौता अंतिम रूप लेगा और पैसा आपकी ओर आएगा। आप जिस काम में बहुत दिन से जुड़े हुए हैं वह काम आज पूरा हो सकता है बस आपको अपनी मेहनत आखरी और तक कायम रखना चाहिए। क्रोध पर नियंत्रण रखें। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत रास्ते पर ले जा सकते हैं। प्यार के मामले में दिन थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज गलत लोगों की संगत के कारण कुछ गलत कर्मों की ओर रुझान बढ़ेगा ऐसे में क्या करना चाहिए यह निर्णय आप स्वयं लें। कभी-कभी अपने रिश्ते को कड़वाहट से बचाने के लिए चुप रहना ही बेहतर होता है। आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। किसी भी कारण से किसी से भी न झूठ बोलें और न अतिश्योक्ति करें। उससे स्थिति और बिगड़ेगी।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
सब को खुश रखने की बजाय अपने काम पर ध्यान लगाकर रखें। दिखावा करने की प्रवृत्ति से दूर रहे, इससे आर्थिक नुकसान होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। घर के सदस्यों के सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना करना परिवार जनों को नाराज कर सकता है। आज अपने स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाह न हों। नौकरी में कार्यरत लोगों को अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए उनको अपने काम की और ध्यान देना होगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं, किसी पर भी तुरंत विश्वास न करें। कार्यक्षेत्र में व्यापारिक मंदी की वजह से तनाव रहेगा। यात्रा पर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा लेकिन सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में आनंद आएगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। आज भाइयों से विवाद उत्पन्न हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें। गाड़ी ध्यान से चलाएं।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। कई काम एक साथ लगेंगे, जिसके कारण आपके मन में उत्साह रहेगा, लेकिन आपको उन कामों की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो आप जोश में आकर कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। आज के दिन किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण आपको लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय जरूर बिताएं।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं, तो उन्हें उसमें सफलता मिलती दिख रही है। आप अपने घर व सुख सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। लवमेटस के लिए दिन खुशियाँ देने वाला रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। किसी सामाजिक धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 6 September 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।