
नाम के पहले अक्षर से जानें कैसा होगा आपके पार्टनर का स्वभाव
जैसा के हम सभी जानते है की हमारे जीवन में ज्योतिष शास्त्र का काफी जयदा महत्त्व होता है, फिर चाहे वो घर का वाश्तु शास्त्र हो या फिर राशिफल। किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसके नाम का भी काफी जयदा महत्त्व होता है. ज्योतिष शास्त्र में ऐसी बहुत सी विधाएं हैं जो व्यक्ति के स्वभाव से जुड़ी पोल खोल सकती हैं। जिनमें से एक विधा है नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति के स्वभाव का पता लगाना।
कहते हैं जीवन में कभी न कभी प्यार सभी को होता है। प्यार की नींव विश्वास पर टिकी होती है। इन सब के बाद भी हर प्रेमी या प्रेमिका के मन में एक सवाल जरूर उठता है कि उसके लव पार्टनर का नेचर कैसा है, जैसा वह दिखाने की कोशिश करता है या इससे अलावा भी उसका अलग स्वभाव है।
नाम के पहले अक्षर से आप जान सकते हैं कि आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी… जी हां ज्योतिष के अनुसार, जिस तरह से आपके नाम का पहला अक्षर आपके स्वभाव, आपकी पसंद-नापसंद, आपके रवैये के बारे में दर्शाता है, वैसे ही यह बता सकता है कि आप प्यार में कैसे होंगे। दूसरे शब्दों में कहें, तो आपकी लव लाइफ आपके हिसाब से कैसे चलेगी या प्यार को लेकर आप क्या अपेक्षाएं रखते हैं, यह सब रहस्य आपके नाम के पहले अक्षर में बंद हैं।
मेष राशि :
मेष राशि वाले आकर्षक और प्रभावशाली स्वभाव वाले होते हैं। इनका व्यक्तित्व रूआबदार और मर्दाना होता है, जिससे हर तरह की लड़की इन पर तुरंत ही आकर्षित हो जाती हैं। मेष राशि वाले व्यक्ति जल्दबाजी में प्रेम करते हैं और इनका प्रेम ज्यादा दिन नहीं टिक पाता। कामुक स्वभाव के कारण ये लोग शारीरिक संबंध बनाने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। ये लोग रोमांटिक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। मेष राशि वाले जितनी जल्दबाजी में किसी से प्रेम करते हैं, उतनी ही जल्दी अधिकांशत: इनका प्रेम संबंध टूट जाता है और ये उस प्रेम के जाल से तुरंत ही बाहर भी आ जाते हैं।
वृष राशि :
वृष राशि वाले उत्तम श्रेणी के प्रेमी होते हैं। वृष राशि वालों को प्रेम संबंध बनाने में महारत हासिल होती है। ये लोग बहुत जल्द किसी से भी प्रेम संबंध बनाने में सक्षम होते हैं। इस राशि के लोग प्रेम में काफी भावुक हो जाते हैं। अपने प्रेमी या जीवन साथी के प्रति इनके प्यार की कोई सीमा नहीं होती।
मिथुन राशि :
इस राशि के लोगों के जीवन में सामान्यतः कई प्रेम संबंध होते हैं। ये प्रेम संबंध बनाने में माहिर होते हैं। इस राशि के अधिकांश लोग विवाह को ज्यादा महत्व नहीं देते और अन्य प्रेम संबंधों में खोए रहते हैं। ये लोग किसी जगह बंधकर नहीं रह सकते, इनका मन इधर-उधर भटकते रहता है।
कर्क राशि :
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि वाले व्यक्ति प्रेम के मामले में काफी मूडी होते हैं। ये अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार होते हैं और उसे जिम्मेदारी के साथ निभाते हैं। सामान्यतः इनके जीवन में विवाह के बाद काफी परिवर्तन आ जाते हैं या ऐसा कहें कि अधिकांश कर्क राशि वालों का भाग्योदय ही शादी के बाद होता है। प्रेम संबंधों को लेकर इन लोगों में निर्णय लेने की क्षमता इतनी अच्छी नहीं होती, इनका दिमाग स्थिर नहीं रहता है।
सिंह राशि :
ये अच्छे प्रेमी होते हैं और इनके प्रेम संबंध काफी हद तक सफल रहते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर इन्हें विशेष महारत हासिल होती है। सिंह राशि वालों को आदर्श प्रेमी कहा जा सकता है। ये काफी भावुक और सुंदर शरीर वाले हैं। साथ ही ये अपने जीवन साथी या प्रेमी के प्रति काफी वफादार रहते हैं। मनमौजी स्वभाव के सिंह राशि वाले वैवाहिक जीवन को अंत तक निभाना चाहते हैं।
कन्या राशि :
इस राशि वाले लोग काफी अच्छे और वफादार जीवन साथी सिद्ध होते हैं। इनका वैवाहिक जीवन काफी मजबूत रिश्ते वाला होता है। अपने परिवार के प्रति इतना गहरा झुकाव होता है, परिवार के लिए ये कुछ भी त्याग कर सकते हैं। इनकी सोच केवल शारीरिक सुख प्राप्त करने की नहीं होती अपितु इनके लिए दिल से दिल का मिलन अधिक मायने रखता है।
तुला राशि :
तुला राशि के लोगों की गिनती सबसे सफल प्रेमियों में की जा सकती है, क्योंकि इस राशि के लोग प्रेम की गहराई को काफी अच्छे से जानते हैं। ये कभी अकेले रहना पसंद नहीं करते, दु:ख की परिस्थिति में इन्हें किसी मित्र या प्रेमी के साथ और मदद की जरूरत रहती है। इस राशि के प्रेमी किसी भी व्यक्ति से मिलकर उसके स्वभाव के बारे में सही-सही अंदाजा लगा लेते हैं। इनके लिए प्रेम एक पवित्र बंधन के समान होता है।
वृश्चिक राशि :
वृश्चिक राशि के लोग विवाह पूर्व उच्च आदर्श प्रेमी होते हैं। अपने प्रेम के लिए कुछ भी कर सकते हैं और सहर्ष ही सब कुछ त्याग भी सकते हैं। वृश्चिक राशि के प्रेमी अपने साथी के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहने का प्रयास करते हैं। इस राशि वालों में ईर्ष्या की भावना भी काफी अधिक होती है। ये अपने प्रेमी या जीवन साथी की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन्हें परिवार और मित्रों से पूरा सहयोग प्राप्त होता है। इन्हें रोमांटिक प्रेमियों की श्रेणी रखा जाता है। इनका शारीरिक सौंदर्य देखते ही बनता है, जिससे विपरीत लिंग इनके प्रति बहुत जल्द आकर्षित हो जाता है।
धनु राशि :
इस राशि वाले प्रेमी काफी संवेदनशील और खुशमिजाज होते हैं। यह हर पल को खुशी के साथ गुजारना चाहते हैं। ये एक अच्छे प्रेमी होते हैं परंतु लंबे समय तक इनका प्रेम संबंध नहीं टिकता है। इस वजह से इनके कई प्रेमी होते हैं।
मकर राशि :
इस राशि वाले लोग थोड़े जिद्दी स्वभाव के होते हैं। इनके स्वभाव के कारण इन्हें प्रेम संबंध में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह लोग अपने जीवन साथी को बहुत प्रेम करते हैं और उनकी सुरक्षा भी करते हैं परंतु अपनी आदतों के कारण कई बार इनका झगड़ा भी हो जाता है।
कुंभ राशि :
इस राशि वाले प्रेमी भावुक और हर कार्य को दिल से करने वाले होते हैं साथ में थोड़े मूडी भी होते हैं। इनका प्रेम चिर स्थायी होता है। प्रेम में ये अति भावुक हो जाते हैं। यह लोग किसी अजनबी से भी नि:स्वार्थ प्रेम कर लेते हैं।
मीन राशि :
मीन राशि के प्रेमियों का स्वभाव मछली के जैसा होता है। अत: इस राशि के लोगों में वैसे ही गुण रहते हैं। इस राशि के लोग अति भावुक होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भावुकता के कारण यह लोग बहुत जल्द विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित हो जाते हैं और उनके प्रेम में पड़ जाते हैं। इन्हें कोई भी आसानी से प्रभावित कर सकता है। यह लोग प्रेम में अटूट संबंध बनाए रखना चाहते हैं परंतु इनका दिल कई बार टूटता है। वैसे तो इनकी लव लाइफ सामान्य ही रहती है। ये अपने लव पार्टनर से उम्मीदों काफी जयदा रखते है।