
राशिफल 21 अगस्त 2020 : आज इन राशियों को मिलेगा माँ संतोषी का आशीर्वाद, जबकि ये रहेंगे आर्थिक तंगी से परेशान
Rashifal 21 August 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 August 2020
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आप मानसिक रूप से खुद को थोड़ा थका और हारा हुआ महसूस कर सकते हैं। आपके लिए परिस्थितियां थोड़ी विपरीत हो सकती हैं। किसी को सोच-समझकर उधार दें। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों में आप का सहयोग रहेगा। घर के कार्य आपको तनाव में ला सकते हैं। परिवार में थोड़ी आपसी मतभेद हो सकता हैं। किसी कार्यक्रम की रूप रेखा बना सकते हैं। आर्थिक स्तिथि गड़बड़ा सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं। सुस्ती की अधिकता रह सकती है। आज आपको अचानक धन लाभ होने की पूर्ण संभावनाएं हैं। अपने जीवन से नकारात्मकता साफ करें, ये आपको अस्वस्थ्य कर सकती है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। रिश्तों में नई शुरुआत होने के योग हैं। इस समय पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
किसी बहुत पुराने मित्र के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी और कुछ यादगार बातें ताजा होंगी। किसी काम में जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आप बहुत मेहनत और ईमानदारी से काम कर रहे हैं, इसका परिणाम आपको भविष्य में मिलेगा। धन के मामले में थोड़ी सी लापरवाही आपको परेशान कर सकती है, इसलिए इस पर नजर जमाए रखें। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज खर्चों में अधिकता रहेगी। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लें। परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आज प्रेमियों के लिए समय अनुकूल नहीं है, किसी विवाद की आशंका है। व्यायाम तथा प्राणायाम को भी समय दें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
कार्यस्थल पर विवाद से बचें। सहयोगियों का व्यवहार दुखी कर सकता है। खोई हुई कोई वस्तु मिलने के योग हैं। कुछ अधूरे काम निपटाने में आपको परेशानियां आ सकती हैं। आज रिश्तों के लिए समय निकालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपको तनाव और अनिद्रा की शिकायत रह सकती है। आंखों का भी ख्याल रखें। जो लोग अनाज से संबंधित कारोबार करते हैं उनको बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है। लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल थोड़ा ध्यान से करें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
किसी की बातों में आकर आप की कोई योजना गड़बड़ हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें। घर के सभी सदस्य बहुत अधिक आनंदित होंगे। घर में नवीन वाहन की भी खरीदारी संभव है। गाय को गुड़-रोटी दें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
नए संबंधों से आपको फायदा होने की उम्मीद है। बदलते मौसम की वजह से इंफेक्शन जैसी दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं। आज खट्टी चीजों का सेवन आपके लिए हितकर नहीं है। संतोषी की आप पर विशेष कृपा है। संतान से कोई सकारात्मक समाचार मिलेगा। आप जैसा चाहते हैं आपके जीवन में वैसे बदलाव जल्द ही आयेंगे।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। महंगी खरीदारी न करें। उधारी से बचें तथा अनावश्यक खर्च ना होने दें। शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रह पाएंगे। नए काम में आगे बढ़ने के लिए समय सही हो सकता है। विरोधी आप को नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 August 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।