
महिला ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, लेकिन दोनों के पिता थे अलग अलग, फिर ऐसे सामने आई महिला की सच्चाई
आज हम आपको एक ऐसी अजीबोगरीब खबर से रूबरू करवाना चाहते है, जिसके बारे में जान कर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल यह मामला भारत के पड़ोसी देश चीन से सामने आया है, जहां एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म तो दिया, पर हैरानी की बात ये है कि दोनों के पिता अलग अलग थे। ऐसे में डॉक्टर भी इस बात से हैरान है कि ये कैसे हो सकता है। बहरहाल महिला की पूरी सच्चाई डीएनए टेस्ट से सामने आई।
महिला ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, पर दोनों के पिता नहीं थे एक :
गौरतलब है कि डॉक्टर्स ने बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट के लिए दोनों का डीएनए टेस्ट करवाया और जब उन दोनों की रिपोर्ट्स सामने आई तो डॉक्टर्स दंग रह गए। वो इसलिए क्योंकि दोनों बच्चों के पिता अलग अलग थे और रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों बच्चों का डीएनए अलग अलग था। ऐसे में जब महिला के पति को ये सब पता चला तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई और महिला के पति ने कहा कि उसे कभी पता ही नहीं चला कि उसकी पत्नी के संबंध किसी और के साथ भी थे।
वही दोनों बच्चों का टेस्ट करने वाले डॉक्टर डेंग यजु ने बताया कि इस तरह के मामले कम ही देखने को मिलते है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जब एक महिला एक महीने में दो अंडे रिलीज करती है तो उसके बाद कम समय में ही दो लोगों के साथ संबंध बना सकती है। जिसके बाद दोनों अंडे अलग अलग स्पर्म के साथ फ्यूज हो जाते है। ऐसे में महिला जुड़वां बच्चों को जन्म तो देती है, लेकिन उनके पिता अलग अलग होते है। इसके इलावा अगर एक्सपर्ट्स की माने तो अगर महिला एक दिन के अंदर दो लोगों के साथ संबंध स्थापित करती है तो इसकी संभावना और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
ऐसे सामने आई महिला की सच्चाई :
वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि चीन में ये नियम है कि जब भी किसी आर्मी के जवान के घर बच्चा जन्म लेता है तो उस बच्चे के जन्म के साथ ही बर्थ सर्टिफिकेट के लिए डीएनए टेस्ट करवाना जरूरी होता है। इसलिए जब इन बच्चों का टेस्ट किया गया तो पूरी सच्चाई सामने आ गई। बता दे कि अब पति ने अपनी पत्नी पर केस करने का फैसला किया है और पति का कहना है कि उसे अपनी पत्नी के संबंधों के बारे में पता नहीं था, लेकिन अब जब सब कुछ साफ हो चुका है तो वह अपनी पत्नी को माफ नहीं कर सकता।
फिलहाल पति पत्नी का नाम सब के सामने जाहिर नहीं किया गया है, लेकिन इसमें कोई दोराय नहीं कि चीन का यह मामला जिसमें महिला के जुड़वां बच्चों को जन्म तो दिया लेकिन उनके पिता अलग अलग होने की वजह से यह मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।