
घूमाने के बहाने भाभी को दिल्ली लाया था देवर, लेकिन फिर उसके साथ किया ऐसा की महिला को करनी पड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज
बता दे कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म होने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है और ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है, जिसमें भाभी के साथ देवर ने दुष्कर्म करके उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जी हां झारखंड के रांची से एक महिला ने अपने देवर के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है और इस एफआईआर में लिखा है कि उसका देवर उसे घुमाने के बहाने पटना तथा दिल्ली ले गया। इसके बाद दिल्ली में एक कमरा किराए पर लेने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। बहरहाल इसके बाद जो हुआ वो भी हम आपको विस्तार से बताते है।

भाभी के साथ देवर ने किया दुष्कर्म :
गौरतलब है कि अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म करने के बाद देवर उसे कोलकाता ले गया और वही से अपनी भाभी को रांची रेलवे स्टेशन छोड़ कर भाग गया। इसके इलावा देवर ने अपनी भाभी को यह धमकी भी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसको जान ले लेगा। ऐसे में पीड़ित महिला का कहना है कि वह अरगोड़ा थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया।
अगर पीड़िता की माने तो आरोपी उनके घर आता जाता रहता था और एक दिन आरोपी देवर ने पीड़ित महिला को तीन बजे मिलने के लिए बुलाया तथा टैक्सी बुक करके घूमने की बात कहने लगा। जिसके बाद महिला भी उस पर विश्वास करके घूमने के लिए चली गई। हालांकि कुछ दूर तक जाने के बाद आरोपी ने महिला को कार से उतार कर बस में बैठा दिया और फिर वे दोनों पटना चले गए। जी हां फिर आरोपी पीड़ित महिला को ट्रेन से दिल्ली ले गया। जहां उसने किराए का मकान लेकर दो दिनों तक महिला के साथ दुष्कर्म किया।
धोखे से रांची से ले गया दिल्ली :

केवल इतना ही नहीं इसके इलावा आरोपी ने पीड़ित महिला को कोलकाता के होटल में दो दिन रख कर भी उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर जब वो घर जाने की जिद्द करने लगी तो उसे ट्रेन से रांची ले गया। बहरहाल रांची स्टेशन पर पहुंचने के बाद आरोपी ने पीड़ित महिला को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसके पूरे परिवार को मार देगा। इसके बाद आरोपी तो भाग गया, लेकिन पीड़ित महिला किसी तरह अपने घर पहुंची।
बता दे कि घर पहुंचने के बाद पीड़ित महिला ने अपने पति को सब कुछ बताया और फिर थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। इस केस के बारे में पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले को दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है और जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। बहरहाल इसमें कोई दोराय नहीं कि भाभी के साथ देवर ने जो दुष्कर्म किया है उसके लिए आरोपी को सजा होना निश्चित है।