
जब दूल्हे की पूरी सच्चाई आई दुल्हन के सामने, तो दुल्हन ने कर दिया शादी से इंकार, खाली हाथ लौटी बारात
इसमें कोई दोराय नहीं कि शादी हर व्यक्ति के जीवन का बहुत बड़ा फैसला होता है, जिसके बाद लड़की की ही नहीं बल्कि लड़के की जिंदगी भी बदल जाती है। बहरहाल आज जिस घटना के बारे में हम बात करने जा रहे है वह भी शादी से संबंधित है। जी हां बात ये है कि जब दूल्हे की पूरी सच्चाई दुल्हन के सामने आई तो दुल्हन ने शादी करने से ही इंकार कर दिया। तो चलिए अब आपको बताते है कि आखिर ये पूरा मामला क्या है।

दूल्हे की पूरी सच्चाई जानने के बाद दुल्हन ने शादी से किया इंकार :
दरअसल ये घटना उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की है, जहां जनेतपुर गांव में हमीरपुर से बारात आई थी और लड़की वालों ने बड़ी धूमधाम से बारात का स्वागत भी किया था। इसके बाद वरमाला की रस्म भी हुई और रस्म के दौरान दुल्हन काफी खुश थी। मगर कुछ ही समय बाद दुल्हन ने शादी करने से ही इंकार कर दिया, लेकिन दुल्हन के इंकार करने की वजह क्या थी, ये तो आपको पूरी घटना जानने के बाद ही पता चलेगा।

बता दे कि औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जनेतपुर में रविवार के दिन हमीरपुर से बारात आई थी और वरमाला के बाद जब फेरे लेने के लिए दुल्हन को मंडप पर लाया गया तो दुल्हन ने शादी करने से ही मना कर दिया। जिसके बाद हर तरफ हंगामा मच गया और फिर सब ने दुल्हन को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन दुल्हन ने किसी की एक बात नहीं मानी और अपनी जिद्द पर अटल रही। जिसकी वजह बताते हुए दुल्हन ने कहा कि उससे दूल्हे के गूंगा होने की बात छिपाई गई थी, लेकिन दुल्हन को सच पता चला तो उसने बिना किसी से डरे शादी से मना कर दिया।
इस वजह से दुल्हन ने फेरों से पहले रोक दी शादी :
जी हां फेरों से पहले दुल्हन के मामा ने उसे दूल्हे की सच्चाई बता दी थी। हालांकि लड़की के पिता ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन लड़की अपने फैसले पर अड़ी रही। यहां तक कि लड़की के रिश्तेदारों ने भी उस पर काफी दबाव डाला, लेकिन लड़की ने कहा कि वह मर जाएगी पर शादी नहीं करेगी। गौरतलब है कि लड़की के परिवार के केवल कुछ ही सदस्यों को दूल्हे की सच्चाई पता थी, लेकिन जब दुल्हन के मामा को सच्चाई पता चली तो उन्होंने बिना देर किए लड़की को पूरा सच बता दिया।

यहां गौर करने वाली बात ये है कि लड़की के शादी से मना करने के बाद बारातियों ने खूब हंगामा किया और इस हंगामे के कारण पुलिस को बुलाने तक की नौबत आ गई। जिसके बाद बारात को वापिस लौटने को कहा गया, लेकिन फिर भी किसी पक्ष की तरफ से शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई और इस मुद्दे को आपसी मामले का नाम दे कर वही रफा दफा कर दिया गया। दोस्तों आपको क्या लगता है कि दूल्हे की सच्चाई जानने के बाद दुल्हन ने जो किया क्या वो सही था या गलत, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।