
दिल और लिवर समेत शरीर के अनेक अंगों के लिए फायदेमंद है विटामिन ई, जानिए इसके फायदे और लेने का सही तरीका
हम जो कुछ भी खाते हैं, उसमें विटामिन और मिनरल समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये विभिन्न पोषक तत्व हमारे शरीर के सही विकास और हमारे सेहतमंद रहने के लिए बेहद जरूरी है। हालांकि, सेहत के साथ-साथ कुछ विटामिन और मिनरल हमारी त्वचा और बालों के लिए भी जरूरी होते हैं। विटामिन-ई (Vitamin-E) इन्हीं में से एक है, जो त्वचा की चमक बढ़ाने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी माना गया है।
विटामिन ई के फायदे : Benefits Of Vitamin E
दिल के लिए फायदेमंद :
दिल की बीमारी का बड़ा कारण नसों में कोलेस्ट्रॉल जमना होता है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर, हाई ट्राइग्लिसराइड भी खतरा बढ़ाते हैं। एक शोध के अनुसार ओमेगा-3 सप्लीमेंट के साथ विटामिन ई लेने पर कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड और हाई बीपी का खतरा कम किया जा सकता है।
फैटी लिवर का इलाज है विटामिन ई :
नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) से परेशान लोग भी विटामिन ई खा सकते हैं। क्योंकि यह लिपिड प्रोफाइल कम करने के साथ लिवर को हेल्दी बनाने में मदद करता है। जिससे फैटी लिवर से छुटकारा पा सकते हैं।
पीरियड्स का दर्द :
पीरियड्स में ज्यादा और बार-बार पेल्विक दर्द, क्रैम्प का सामना करना पड़ रहा है तो यह डिसमेनोरिया की दिक्कत है। विटामिन ई लेने से महिलाएं इस दिक्कत से आजादी पा सकती हैं। इसके साथ विटामिन सी लेना ज्यादा असरदार होता है।
कमजोर याददाश्त और दिमाग :
बुढ़ापे के साथ आपके दिमाग की क्षमता कमजोर होने लगती है, जिसे कॉग्नीटिव डिक्लाइन कहा जाता है। इसकी वजह से याददाश्त कमजोर होना, अल्जाइमर, डिमेंशिया की बीमारी हो सकती है। लेकिन विटामिन ई लेने से इन बीमारियों का खतरा कम कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
नाखून स्वास्थ्य को बेहतर बनाए :
विटामिन-ई येलो नेल सिंड्रोम को रोक सकता है, जो नाखुनों के छीलने, टूटने और पीले होने का कारण बनता है। साथ ही इसके मॉइस्चराइजिंग गुण नेल बेड के आसपास फटे क्यूटिकल्स और ड्राई स्किन को रोक सकते हैं।
त्वचा को नमी प्रदान करे :
विटामिन-ई के लगातार इस्तेमाल से ड्राई, परतदार त्वचा को रोकने या उसका इलाज करने में मदद मिल सकती है। इसका इस्तेमाल मॉइस्चराइजर के रूप में किया जा सकता है और इसलिए इसे कई मॉइस्चराइजिंग क्रीम में भी इस्तेमाल किया जाता है।
स्ट्रेचमार्क का इलाज करें :
विटामिन-ई का तेल नई स्किन सेल को रीजनरेट करने में मदद करता है और भूरे धब्बे या निशान को हल्का कर सकता है। अगर इसे नियमित रूप से लगाया जाए, तो यह स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद कर सकता है।