
राशिफल 4 नवंबर 2023 : आज इन जातकों पर रहेगी भगवान शनि की कृपा दृष्टि, बढ़ेगा मान सम्मान, होंगे अन्न धन के भंडार से परिपूर्ण, लेकिन इन पर रहेगी विपरीत चाल
Rashifal 4 November 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 4 November 2023
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज किसी उपयुक्त व्यक्ति से मिली सलाह, प्रेरणा या विचार आपकी चिंता दूर कर देगा। अपने समय का सदुपयोग करने का प्रयास करें। नौकरी हो या व्यापार कुछ जरूरी कार्य है जिन्हें आपको निपटाने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। संतान के भविष्य के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपका अधिकार बढ़ सकता है। मन आनंदित रहेगा और चल रही मानसिक चिंता में कुछ राहत मिलेगी। ऑफिस में सहयोगियों को प्रसन्न रखना होगा, क्योंकि उनके सहयोग के बिना कार्य पूर्ण करने में आप असमर्थ हो सकते हैं। आप कुछ नई परियोजनाओं, कुछ नए क्षेत्रों में धन निवेश कर सकते हैं। जिसके लाभकारी रहने की उम्मीद है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
समाज में एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। घर में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। आप वाणी की मधुरता रखें। आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे और आपका दायरा भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी योग्यता व क्षमता का भरपूर इस्तेमाल करें। नींद ठीक से न होने की वजह से दिनभर ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आपको नई चुनौतियों जूझना पड़ेगा। किसी कार्य को लेकर कर रहे प्रयास में सफलता मिलने के आसार बने रहेंगे। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी मौका मिल सकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा। आप कुछ बेहतर महसूस कर सकते हैं। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी और आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आप पैसा बनाने के लिए संघर्ष करेंगे। अपनी वाणी से आप शत्रु को भी अपना मित्र बना लेंगे। कारोबारी लोगों के लिए दिन थोड़ा कठिन रहेगा। करियर के लिए शायद नए मौके बनेंगे और नए शहर जाना पड़ सकता है। खुद को बहुत प्रभावशाली पाएंगे। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। दिल-दिमाग दोनों को काम पर लगाए रखें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आत्म मनन और चिंतन करने से आपको कई समस्याओं का समाधान दिखेगा। आज आपको जिस खुशियों और सुकून की तलाश थी, वह पूरी होगी। जिसकी वजह से मन खुश मिजाज रहेगा। किसी नए कार्य की रूपरेखा भी बन सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज अलर्ट रहने की जरूरत है। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। व्यवसाय- कार्यस्थल तथा नौकरी में आपका सम्मान बना रहेगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
बोलने के व्यवहार में स्पष्टता करने की कोशिश करें। अपनों का पूरा सहयोग और प्रेम आपको मिलेगा। जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव से घबराने की जगह अगर आप उनका सामना हिम्मत से करेंगे तो बेहतर होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर जाना होगा। कार्य क्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आप मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें। कारोबार में अच्छा लाभ कमा सकते हैं। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। अपने स्वास्थ्य या किसी चोट को लेकर सतर्कता बरतने की जरुरत है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। किसी विशिष्ट उपलब्धि के लिए की गई भागादौड़ी लाभ दे सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
नकारात्मक मानसिकता न रखें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर समय पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप लेट पहुंचते हैं तो इसका असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। कोई ऐसी नई बात सीखने को मिलेगी, जो आने वाले दिनों में आपको बड़ा फायदा देगी। महंगी खरीदारी न करें। परिवार में हास परिहास और मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज खुद के लिए समय निकालने का मौका मिल सकता है, लेकिन आप गैर जरूरी तनाव का शिकार भी हो सकते है। बहरहाल आज ज्यादा मीठा खाने से बचे और आज आपकी मुलाकात ऐसे लोगों से हो सकती है, जो मित्रता का दिखावा करते है। इसके साथ ही मन में आशा और निराशा के भाव चलते रहेंगे, इसलिए मन को शांत रखने की कोशिश करे। पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
अब अगर हम इस राशि वालों की बात करे तो इनके साथ आज के दिन कई सुखद घटनाएं होंगी। जी हां आपको किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिल सकता है और कही से शुभ समाचार मिल सकता है, हालांकि घर परिवार के किसी सदस्य के साथ कहा सुनी हो सकती है, लेकिन आज के दिन किसी बात को लेकर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित व्यापारी बड़े लोन पर नया प्रोजेक्ट स्टार्ट न करें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहनेवाला है। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसमें सुधार लाएं।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 4 November 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।