
सेहत, त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है पालक का जूस, जानिए पालक का जूस पीने के फायदे
पालक पोषक तत्वों से भरपूर होता है, साथ ही यह स्वाद में भी अच्छा होता है। पालक का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। कई लोग पालक का सेवन साग या सब्जी के रूप में करते हैं। तो कुछ लोग पालक का जूस पीना भी पसंद करते हैं। पालक का जूस पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, पालक का जूस अमीनो एसिड, कैरोटीन, खनिज और विटामिन से भरपूर होता है। पालक शरीर के पीएच को बैलेंस करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही पालक विटामिन ए, सी, के, आयरन, फोलेट और पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है। पालक के जूस के नियमित सेवन से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है। साथ ही पालक का जूस त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी होता है। चलिए जानते हैं पालक का जूस पीने के फायदे।
पालक का जूस पीने के फायदे
एनीमिया से बचाव :
पालक में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। आयरन,एनीमिया की समस्या से बचाव कर सकता है। आयरन को रेगुलर डाइट में शामिल करके एनीमिया से बचा जा सकता है। पालक शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
एल्काइन लेवल को बनाए रखे :
पालक आपके शरीर के टिशूज को साफ करता है और आपके रक्त में एल्काइन के स्तर को बनाए रखने में भी मदद करता है। इसलिए भी आपको पालक के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।
पेट की समस्याओं को ठीक करे :
पालक का जूस पेट की समस्याओं को ठीक करने में भी फायदेमंद साबित हो सकता है। पालक में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। फाइबर भोजन को पचाने में मदद करता है और पाचन को दुरुस्त करता है। पालक का जूस पीने से कोलाइटिस, अल्सर, खराब पाचन और कब्ज जैसी पेट की समस्याओं से निपटने में मदद मिल सकती है।
कैंसर सेल्स से लड़े :
पालक के जूस में क्लोरोफिल, फ्लेवोनोइड्स और ल्यूटिन होता है, यह कैंसर सेल्स से लड़ने में मदद करता है। इसलिए आपको पालक के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। नियमित रूप से पालक का जूस पीने से कैंसर से बचाव हो सकता है।
स्किन को ग्लोइंग बनाए :
पालक का जूस त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। पालक का जूस पीने से त्वचा को कोमल बनती है और हाइड्रेट रहती है। पालक के जूस में मौजूद विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को हेल्दी और चमकदार बनाते हैं। इसलिए त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए आपको पालक के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।
बालों को मजबूत बनाए :
अगर आपके बाल पतले या कमजोर हैं, तो केमिकल वाले हेयर टॉनिक और शैंपू का उपयोग करने के बजाय रोजाना पालक के जूस का सेवन करना शुरू कर दें। पालक विटामिन बी कॉम्प्लेक्स से भरपूर होता है। यह आपके बालों को मजबूत और उनकी चमक को बनाए रखने में मदद करता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद :
पालक के जूस में मौजूद पोषक तत्व गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पालक का जूस भ्रूण के विकास में भी मदद करता है। पालक का जूस पीना स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी लाभकारी हो सकता है। पालक का जूस पीने से ब्रेस्ट मिल्क का उत्पादन बढ़ाता है।