स्वास्थ्य

Pregnancy Care Tips In Hindi गर्भावस्‍था में देखभाल

Indian News Room Health Desk : Pregnancy Care Tips In Hindi माँ बनना अपने आप में एक सुखद एहसास है शायद ही कोई औरत हो जो यह नहीं चाहती हो कि वह माँ बने। हर गर्भवती औरत चाहती है कि उसका होने वाला बच्चा स्वस्थ और हष्ट पुष्ट हो। लेकिन कई बार वे प्रेगनेंसी/ Pregnancy के समय कुछ लापरवाही कर देती है जिसके कारण उनका बच्चा ठीक नही रह पाता या कमजोर पैदा होता है। उनकी यही कामना रहती है की उनका बच्चा स्वस्थ और तंदरुस्त इस दुनिया में आए। पर वे कई बार जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतिया कर जाती है जिसका भुगतान बच्चे को सहना पड़ता है।

प्रेगनेंसी के दौरान छोटी छोटी गलतियों से बचे। अपना और अपने होने वाले बच्चे का ध्यान रखे। प्रेगनेंसी के दौरान डॉ की सलाह अवश्य ले और उनकी बताई हुई बातों का जरुर ख्याल रखे ताकि उन्हें भविष्य में परेशानी का सामना न करना पड़े। Pregnancy Tips In Hindi तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी बाते बतायेंगे जो प्रेगनेंसी के समय आपके और आपके बच्चे के लिए बहुत लाभदायक साबित होंगी।

संतुलित आहार (Balance Diet) :

Balance Diet

प्रेगनेंसी / Pregnancy के समय संतुलित आहार लेना बहुत जरुरी है ताकि शरीर में किसी विटामिन्स और मिनरल्स की कोई कमी ना हो और माँ और बच्चे को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। अपने भोजन में विटामिन्स, मिनरल्स, रेशे, खनिज तत्व और दूसरी जरुरी चीजे जरुर शामिल करे। हर विटामिन्स और मिनरल्स अपनी जगह एक अलग भूमिका निभाते है। अगर किसी विटामिन्स या मिनरल्स की कमी रह गयी तो उसके होने वाले नुकसान से माँ और बच्चा दोनों प्रभावित होंगे।

प्रेगनेंसी से पहले जरुरी जांचे (Medical Checkup) :

Medical Checkup

गर्भ धारण करने से पहले जांच करवाना जरुरी होता है। इससे हमे पता चल जाता है की हमे किसी प्रकार की कोई दिक्कत तो नही है। हमारे शरीर में कोई ऐसी बीमारी तो नही है जिससे बच्चे के उपर प्रभाव पड़ेगा। जैसे थाइरोइड, सिस्ट, एनीमिया आदि। क्युकी कुछ बीमारी ऐसी होती है जिनका बुरा प्रभाव बच्चे पर पड़ता है। इसलिए एक बार गर्भ धारण करने से पहले मेडिकल चेकअप जरुर करवाए।

फास्ट फूड न खाए (Avoid Fast Food) : Pregnancy Care Tips In Hindi

Fast Food

प्रेगनेंसी के दौरान तली भुनी हुई चीजों से परहेज करे।
ज्यादा फास्ट फूड खाने से शरीर में फैट जमा होने लगता है जिससे ह्रदय सम्बंधित बीमारिया होने का खतरा बढ़ जाता है और पाचन किर्या भी खराब हो जाती है। वजन बढ़ने लगता है। इसलिए जंक फूड को कम कर दे और हो सके तो बिलकुल बंद कर दे।

हरी पतेदार सब्जिया और मौसमी फलो का सेवन :

Fruits and Vegetables

मौसमी फल और सब्जिया हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी होते है। इनमे आवश्यक पौषक तत्व पाए जाते है जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी है। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान हरी पत्तेदार सब्जी और फलों का सेवन कर खुद और होने वाले बच्चे को स्वस्थ बनाए।

Pregnancy Care Tips In Hindi

आयरन और फोलिक एसिड जरुर ले (Intake of Iron And Folic Acid) :

Iron Diet

फोलिक एसिड हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी है है। यह नई सेल्स के निर्माण में सहायता करता है। फोलिक एसिड एनीमिया से बचाव करती है। अगर किसी गर्भवती महिला में खून की कमी है तो उसे फोलिक एसिड और आयरन जरुर लेना चाहिए। ताकि वो होने वाले बच्चे को एनीमिया से बचा सके। अगर किसी महिला में खून की कमी है तो वो एक बार डॉ की सलाह जरुर ले।

शांत वातावरण में रहे : Pregnancy Care Tips In Hindi

Calm Environment

प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादा शोरगुल वाले स्थान पर न रहे। जयादा शोर की वजह से उनका व्यवहार चिडचिडा हो सकता है। अगर कोई महिला जयादा शोर वाले स्थान पर रहती है तो एक अध्ययन के अनुसार उसके होने वाले बच्चे की सुनने की क्षमता कम हो जाती है। इसलिए अपना ज्यादा समय शांत वातावरण में बिताए।

सुबह टहलने जरुर जाए Morning Walk :

Morning Walk

सुबह का वातावरण स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा माना जाता है। सुबह सुबह शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है जोकि बहुत अच्छी मानी जाती है। सुबह टहलने से शरीर में होने वाली कुछ बीमारियों का खतरा टल जाता है और ब्लड प्रेशर और दूसरी बीमारियों से बचा जा सकता है। प्रेगनेंसी में सुबह टहलना जरुरी होता है। ताकि उसको और बच्चे को शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके और उसका विकास भली भांति हो सके इसलिए टहलने जरुर जाए।

यह भी पढ़े : झड़ते बालों के लिए वरदान है एलोवेरा जेल, जानिए प्रयोग करने का तरीका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button