स्वास्थ्य

पेट में कीड़े होने पर नजर आते हैं ये लक्षण, कभी भी न करें अनदेखा, अपनाए ये उपाय

पेट में कीड़ा सिर्फ बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी हो सकता है। अगर आप सही हाइजीन मेंटेन नहीं करते हैं, दूषित खाना या पानी पी लेते हैं तो पेट में कीड़ा हो सकता है,धीरे-धीरे यह आपको अंदर से खोखला कर सकता है। हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं जिनकी मदद से आप समझ पाएंगे की आपकी आंतों में कीड़े हैं।

पेट में कीड़े होने के लक्षण :

अचानक से आपका वजन कम होना :

अगर अचानक से आपका वजन कम हो रहा है और इसका कोई कारण भी समझ में नहीं आ रहा है तो यह पेट में कीड़े होने का संकेत हो सकता है। दरअसल जब पेट में कीड़ा होता है तो आप जो कुछ भी खाना खाते हैं,उसका सारा पोषण आपके पेट में मौजूद कीड़ा खा जाता है, इसलिए आपको कमजोरी होने लगती है और वजन भी कम होने लगता है।

मलद्वार या उसके आसपास की त्वचा पर खुजली :

मलद्वार या उसके आसपास की त्वचा पर खुजली होती है तो यह भी पेट में कीड़े के लक्षण हो सकते हैं। आंतों में मौजूद कीड़े बड़े होने लगते हैं और यह मलाशय तक पहुंच जाते हैं, इस वजह से आपको मलद्वार में खुजली हो सकती है।

बार-बार पेट में दर्द :

बार-बार पेट में दर्द होता है, भूख में कमी, बदहजमी उल्टी जैसी समस्या देखने को मिलती है तो यह भी पेट में कीड़े होने की तरफ इशारा करता है। ऐसा बार-बार हो रहा है तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए।

थकान या सिर में दर्द :

सही खान पान और पोषक तत्व लेने के बावजूद आपको चक्कर, थकान या सिर में दर्द बना रहता है तो यह भी पेट में कीड़े होने के लक्षण हो सकते हैं। जैसा कि पेट में मौजूद जो कीड़े होते हैं वह आपके सारे पोषण को खा जाते हैं, इस वजह से आपको थकान बनी रहती है।

मांसपेशियों में दर्द :

मांसपेशियों में दर्द भी पेट में कीड़े के लक्षण हो सकते हैं। लार्वा शरीर के अलग अलग अंगों को घेरकर उनकी कार्यप्रणाली को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देते हैं जिससे मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शरीर के अनेक रोगों के लिए फायदेमंद है अलसी का तेल, स्किन और हार्ट के लिए है रामबाण, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button