स्वास्थ्य

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने और सही शेप में लाने में मदद कर सकते हैं ये योगासन, रोजाना 10 मिनट करें

ब्रेस्ट साइज को लेकर महिलाओं की सोच एक-दूसरे से अलग हो सकती है। कई महिलाएं का मानना होता है कि सुडौल ब्रेस्ट से बॉडी शेप खूबसूरत दिखाई देती है। वहीं, कई महिलाएं ब्रेस्ट साइज को कम करना चाहती हैं। खैर, यह बेशक किसी भी महिला की निजी सोच है। लेकिन, अगर आप अपने छोटे ब्रेस्ट साइज से परेशान हैं और इसे बढ़ाना चाहती हैं, तो ब्रेस्ट साइज बढ़ाने और सही शेप में लाने के लिए, आप इन 2 योगासनों की मदद ले सकती हैं। हालांकि, ब्रेस्ट साइज कई कारणों पर निर्भर करता है और योगा की मदद से इसे पूरी तरह बदला नहीं जा सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, ये योगासन कुछ हद तक ब्रेस्‍ट टिशूज को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद कर सकता है चक्रासन :

  • सबसे पहले योगा मैट पर कमर के बल लेट जाएं।
  • अब पंजों को मैट पर रखें।
  • पैरों के घुटनों को मोड़ें।
  • पैरों को दोनों हिप्स के बराबर दूरी पर रखें।
  • हाथों को कान के पास लाएं और हथेलियों को जमीन पर टिकाएं।
  • धीरे-धीरे सांस लेते हिए पैर और सिर पर वजन डालते हुए, कमर के हिस्से को ऊपर की ओर उठाना है।
  • अब आपको सिर को भी ऊपर उठाना है।
  • अपने शरीर का वेट हथेलियों और पंजों पर डालें।
  • सांस छोड़ते हुए अपनी कमर को ऊपर उठाएं।
  • आपको पैरों, हाथों और सीने पर दवाब महसूस होना चाहिए।
  • इस पोजिशन को होल्ड करें।
  • सांस छोड़ते हुए नॉर्मल पोजिशन में वापिस आ जाएं।
  • बेली फैट को कम करने के लिए यह आसन कारगर है।
  • इससे शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी आती है और ब्रेस्ट साइज भी बढ़ सकता है।
  • दरअसल, इससे ब्रेस्ट एरिया के पास दवाब महसूर होता है और इससे ब्रेस्ट टिश्यू की ग्रोथ हो सकती है।

ब्रेस्ट को सही शेप में लाने के लिए करें भुजंगासन :

  • योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
  • हथेलियों को फर्श पर टिकाएं।
  • हथेलियों को कंधे की चौड़ाई से अलग रखें।
  • शरीर के निचले भाग को जमीन पर रखें।
  • अब हथेलियों पर दवाब डालते हुए, शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाएं।
  • इश पोजिशन को कुछ देर होल्ड करें।
  • अब ओरिजनल पोजिशन में वापिस आ जाएं।
  • इससे बेली फैट भी कम होगा और मांसपेशियां मजबूत होंगी।
  • इससे पीठ का दर्द कम होता है।
  • ब्रेस्ट को सही शेप में लाने में यह मदद करता है।

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने और सही शेप में लाने में ये योगासन मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें : महसूस हो रही है शारीरिक कमजोरी तो शुरू कर दें आज ही इन चीजों का सेवन, बढ़ेगी ताकत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button