
राशिफल 3 मार्च 2021 : आज इन जातकों को पैसों को लेकर उठाना पड़ सकता है जोखिम, लेकिन इन पर बनी रहेगी भगवान गणेश की कृपा दृष्टि
Rashifal 3 March 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 3 March 2021
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। कोई मनोवांछित काम पूरा होने से मन में सुकून और खुशी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
शेयर खरीदने या बेचने का यह सही समय नहीं है। आपको अपने लोगों के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त करने में कतराना नहीं चाहिए। किसी जरुरतमंद को अन्न दान करें। आपकी तबीयत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों से न उलझें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहने के आसार हैं। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। किसी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपको बुलाया जा सकता है। विवाहित जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने वाला है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
अपनी गाड़ी बेचने की सोच रहे हैं तो यह योजना अभी टाल दें, आज का दिन फायदे वाला नहीं है। आपका किसी से झगड़ा भी हो सकता है, जो पैसों को लेकर संभव है। ऐसे में थोड़ा ध्यान रखें और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अपने खर्चों पर भी नियंत्रण बनाएं। आज किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें घुटनो सम्बंधित समस्या हो सकती है। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
कोई आपको पथ से गुमराह करने की कोशिश कर सकता है लेकिन कोई भी निर्णय सोच समझकर लें फिजूलखर्च हो सकता है। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। आज ऐसा लगेगा कि सब कुछ होते हुए भी कुछ अधूरा है। घर-परिवार को प्राथमिकता देना घर का वातावरण मधुर बनाकर रखेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपने से बड़ों का सम्मान करें। संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। प्रेम जीवन सुखद रहने वाला है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
परिस्थिति को बारीकी से परख कर ही अपना निर्णय लें। घर-परिवार से संबंधित बातों में अधिक उलझना आपको निराशा देगा। रुका हुआ धन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत को और बढ़ाएगा। जीवनसाथी के साथ अच्छी-बुरी बातों को शेयर कर सकते हैं, इससे आपका मन हल्का होगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
किसी काम में अगर बाधा आ रही है तो कुछ वक्त तक रुकना फायदेमंद होगा। संभव हो तो घर के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ थोड़ा समय बताएं वे आपको कोई नया तरीका बता सकते है। विद्यार्थियों कोई इस समय पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्रता बनाकर रखनी चाहिए। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। निजी जीवन की परेशानियां कम हो सकते हैं। गाड़ी चलाते समय सावधान रहने की जरूरत है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
कार्यक्षेत्र में आज काम की अधिकता रहेगी। कुछ नए प्रस्ताव मिलेंगे। लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। रुका काम समय पर पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा, नई योजनाएं बनेंगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। पारिवारिक रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी। किसी चीज की कमी महसूस करेंगे लेकिन आपकी इच्छा जल्द पूरी होगी। किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। काम से जुड़े निर्णय में जल्दबाजी न करें और महत्वपूर्ण निर्णय दिन की शुरुआत में ही लें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज का दिन मनोरंजन के कामों में व्यतीत होगा। मनोरंजन के साधनों में थोड़ा धन खर्च हो सकता है। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। बाहरी संबंधो पर विश्वास हानि देगा। किसी काले कुत्ते को घी चुपड़ी रोटी खिलाएं घरेलू क्लेश खत्म होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 3 March 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।