स्वास्थ्य

सूरजमुखी का तेल इस्तेमाल करने से सेहत को मिलते हैं ये गजब के फायदे, जानिए इसके फायदे और नुक्सान

सूरजमुखी का तेल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, आयरन  और सोडियम आदि  पाए जाते हैं। इसके सेवन से हृदय रोग का खतरा कम होता है, इम्यूनिटी बढ़ती है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता हैं। सूरजमुखी के तेल के इस्तेमाल से कुकिंग की जा सकती है। इस तेल से की गई कुकिंग से हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम होता है। सूरजमुखी के तेल को इसके फूलों के बीजों से निकाला जाता हैं। इसमें अनसैचुरेटेड फैटी एसिड, विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

सूरजमुखी के तेल के फायदे

Sunflower Oil

इम्यूनिटी को बढ़ाएं :

जी हां, सूरजमुखी के तेल से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती हैं। क्योंकि मौजूद विटामिन-ई और के बीमारियों के खतरे को कम करते हैं और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद :

सूरजमुखी के तेल के सेवन से हार्ट लंबे समय तक हेल्दी रहता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। सूरजमुखी के तेल में भरपूर मात्रा में ओलिक एसिड होता है, जो हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं। सूरजमुखी के तेल में सैचुरेटेड फैट की मात्रा अन्य तेल की तुलना मे कम पाई जाती है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होती है।

पाचन मजबूत बनाए :

सूरजमुखी के तेल के सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है और ये तेल पचने में भी काफी आसान होता है। ये तेल अन्य तेलों को मुकाबले काफी हल्का होता है, जो पचने मे आसान होने के साथ पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है।

हड्डियों मजबूत करे :

Desi Ghee Benefits In Hindi

सूरजमुखी के तेल से हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती हैं। क्योंकि इसमें पॉली-अनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ मांसपेशियों के दर्द को भी आसानी से कम करते हैं। सूरजमुखी का तेल हड्डियों को हेल्दी रखने में मदद करता है।

पिंपल्स को करे दूर :

सूरजमुखी के तेल के इस्तेमाल से पिंपल्स को आसानी से कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद लिनोलेनिक एसिड पिंपल्स को कम करता है और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण सूजन से राहत दिलाते हैं। जिससे पिंपल्स और एक्ने की समस्या आसानी से दूर होती हैं।

यह भी पढ़ें : तनाव कम करने के लिए खाएं मैग्नीशियम से भरपूर ये फूड्स, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button