स्वास्थ्य

दूध में गुड़ मिलाकर पीना है बड़ा गुणकारी, जानिए इसके फायदे और सेवन का सही तरीका

मौजूदा समय में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए तरह-तरह की चीजों का सेवन करते हैं। इसी में से एक दूध पीना भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। बचपन से ही हम सभी को यह समझाया गया है कि दूध शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो दूध के साथ कोई ना कोई चीज मिलाकर सेवन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि दूध के साथ इन चीजों को मिलाकर पीने से इसके फायदे और अधिक बढ़ जाते हैं।

बता दें कि गुड़ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है परंतु स्वास्थ्य के लिए भी यह बहुत ही फायदेमंद माना गया है। अगर गुड़ का सेवन किया जाए तो इससे कई बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। इसके अलावा अगर आप गुड़ को दूध के साथ मिलाकर सेवन करते हैं तो इससे आपको कई बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

दूध में गुड़ मिलाकर सेवन करने के फायदे :

जोड़ों के दर्द में मिलेगा आराम :

ज्यादातर लोगों को जोड़ो के दर्द की समस्या रहती है। अगर आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोजाना रात के समय सोने से पहले दूध और गुड़ का सेवन जरूर कीजिए। आपको बता दें कि इसमें विटामिन डी, कैल्शियम, आयरन मौजूद होता है, जो जोड़ों को मजबूती प्रदान करता है। इसके साथ ही आप अदरक का छोटा टुकड़ा भी खा सकते हैं। तो यह और भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

रक्त को शुद्ध करें :

अगर आप गुड़ का सेवन करते हैं तो इससे शरीर का रक्त शुद्ध होता है। इतना ही नहीं बल्कि दूध में गुड़ मिलाकर सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इसलिए अगर आप अपने शरीर के रक्त को शुद्ध करना चाहते हैं और हमेशा तरोताजा महसूस करना चाहते हैं तो रोजाना रात को सोने से पहले दूध में गुड़ डालकर जरूर पिएं।

वजन कम करें :

Weight Loss

दूध और गुड़ का सेवन करने से शरीर में मौजूद फैट भी कम होता है और इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा। आप चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल कीजिए, इससे आपका वजन कंट्रोल में रहेगा। आपको बता दें कि गुड़ केमिकल फ्री प्रोसेस से तैयार किया जाता है और इसमें कैलोरी भी बहुत कम पाई जाती है। रात के समय दूध और गुड़ फैट को कम करने का कार्य करता है।

पाचन क्रिया ठीक करें :

अगर आप दूध में गुड़ मिलाकर सेवन करते हैं तो इससे पाचन क्रिया एकदम दुरुस्त रहती है। अगर किसी व्यक्ति के पेट में गैस बनने की समस्या है तो इससे यह भी दूर होगी। अगर किसी व्यक्ति को सर्दियों के मौसम में पेट में दर्द की समस्या रहती है तो ऐसे में रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में छोटा सा टुकड़ा गुड़ का मिलाकर इसका सेवन कर लीजिए। इससे आपको आराम मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें : पथरी और पीलिया के लिए नैचुरल टॉनिक है गन्ने का रस, जानिए इसे पीने के अनगिनत फायदे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button