स्वास्थ्य

त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है सोंठ पाउडर, जानें फायदे और प्रयोग करने का तरीका

अदरक संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है, यह हम सभी अच्छी तरह जानते हैं। यह हम सभी दैनिक खानपान का एक अहम हिस्सा है, खासकर चाय में। अदरक में जिंजरोल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, साथ ही इसमें कई विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन कुछ मामलों में ताजा अदरक की तुलनी में सूखी अदरक अधिक फायदेमंद होती है। बहुत से लोग ताजा अदरक के बजाए, सूखी अदरक यानी सोंठ को अपने भोजन या नुस्खों में शामिल करना पसंद करते हैं। सर्दी-खांसी और अन्य वायरल समस्याओं के लिए भी सोंठ पाउडर का प्रयोग एक प्रभावी घरेलू नुस्खा है। लेकिन क्या आप जानते हैं चेहरे की कई आम समस्यओं को दूर करने के लिए सोंठ पाउडर क्या प्रयोग बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।

त्वचा के लिए सोंठ पाउडर के फायदे :

दाग-धब्बे करे साफ : सोंठ में मौजूद जिंजरोल चेहरे की त्वचा से दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है।

डेड स्किन से लड़ता है : सोंठ पाउडर का चेहरे पर प्रयोग करने से डेड स्किन साफ होती है और डनलेस दूर होती है।

बुढ़ापे में देरी करता है : एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण यह सोंठ फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में बहुत प्रभावी है, जो चेहरे पर झुर्रियों और फाइन लाइन्स का कारण बनते हैं।

मुंहासे कम होते हैं : सोंठ के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुहांसों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं और उन्हें धीरे-धीरे साफ करते हैं।

त्वचा कोमल बनाता है : त्वचा पर सोंठ पाउडर लगाने से कोलेजन प्रोटीन को बढ़ावा मिलता है, यह सनबर्न के प्रभाव को कम करने,  पिगमेंटेशन और टैनिंग दूर करने में मदद करता है। साथ ही आपकी त्वचा को कोमल और शाइनी बनाता है।

चेहरे पर सोंठ पाउडर कैसे लगाएं :

कच्चे दूध में मिलाकर लगाएं :

कच्चे दूध में सोंठ पाउडर मिलाकर इसे चेहरे पर फेस पैक की तरह अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको 1-2 चम्मच सोंठ पाउडर लेना है, इसमें 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी या बेसन और जरूरत के अनुसार कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिस्क करना है और एक स्मूद पेस्ट बना लेना है। इसे चेहरे पर सामान्य फेस पैक की तरह लगाएं और 15-20 मिनट बाद धोकर, चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा लें।

दही मिलाकर लगाएं :

सोंठ और दही का मिश्रण एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है। त्वचा में लोच बढ़ाता है और त्वचा की रंगत भी सुधारता है। 2 चम्मच दही लें, फिर इसमें 1-2 चम्मच सोंठ पाउडर डालकर मिक्स करें। अगर मिश्रण अधिक गाढ़ा है तो कच्चा दूध मिलाकर पतला कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं, कुछ मिनट मालिश करें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद धो लें और मॉइश्चराइजर लगा लें।

यह भी पढ़ें : दिल का ख्याल रखने के साथ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है अर्जुनारिष्ट, जानिए इसके सेवन के फायदे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button