स्वास्थ्य

क्या लहसुन खाने से कम हो सकती है फैटी लिवर की परेशानी, जानिए एक्सपर्ट का जवाब

स्ट्रेस से भरे लाइफस्टाइल और खराब खान-पान की आदतों का असर सेहत पर सीधा पड़ता है। जिसकी वजह से कई गंभीर बीमारियां शरीर में अपना घर बना लेती हैं। इन्हीं में से एक फैटी लिवर की समस्या भी है। इस समस्या से ग्रसित लोगों के लिवर की ऊपरी सतह पर फैट जमा होने लगता है। लिवर की ऊपरी सतह पर फैट जमा होने की वजह से कोशिकाएं डैमेज हो सकती हैं।

क्या फैटी लिवर की समस्या को कम कर सकता है लहसुन :

फैटी लिवर की समस्या में लहसुन कैसे फायदेमंद हो सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, फैटी लिवर में लहसुन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें एलिसिन और सेलेनियम जैसे कंपाउंड होते हैं, जो अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाने जाते हैं। यह कंपाउंड लीवर की सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं।

एक्सपर्ट के मुताबिक, कई रिसर्च में पता चला है कि लहसुन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और लीवर एंजाइम का लेवल कम होता है। साथ ही लहसुन इंसुलिन रेजिस्टेंस में भी सुधार कर सकता है, जो नॉन-अल्कोहल फैटी लीवर की समस्या को बढ़ाने का प्रमुख कारक होता है।

एक्सपर्ट के मुताबिक, लहसुन को डाइट में लिमिट में शामिल किया जाए तो यह लीवर की हेल्थ सुधारने में मदद कर सकता है। साथ ही यह लीवर में फैट आकुमुलेशन को कम करने में मदद कर सकता है। फैटी लीवर की समस्या से निपटने के लिए बैलेंस डाइट लेने की सलाह दी जाती है।

लहसुन खाने के अन्य फायदे :

डाइजेशन में फायदेमंद : लहसुन को लिमिट में डाइट में शामिल करना सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है, जिसमें से एक डाइजेशन भी है। अगर आपको गैस, एसिडिटी और बदहजमी की समस्या रहती है, तो रोजाना लहसुन की 1 कली का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

वजन घटाने में फायदेमंद : अगर आप वजन कंट्रोल या घटाना चाहती हैं, तो भी लहसुन को डाइट में शामिल कर सकती हैं। दरअसल, पेट में जमा टॉक्सिन्स को लहसुन बाहर निकालने में मदद करता है।

इम्यूनिटी बनाए मजबूत : लहसुन का सेवन करने से इम्यूनिटी भी मजबूत हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटीबायोटिक, एंटी वायरल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। खाली पेट लहसुन की कली खाने की सलाह कई एक्सपर्ट देते हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल : ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी लहसुन खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। कच्चे लहसुन को गर्म पानी के साथ खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

दिल का रखे ख्याल : लहसुन का सेवन करने से ब्लड क्लॉटिंग की समस्या के चांस कम हो सकते हैं। ऐसे में यह दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, कुछ बीमारियों में लहसुन की कली का सेवन नहीं करने के लिए कहा जाता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद ही लहसुन को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर देता है ये संकेत, जानिए इसके बढ़ने से रोकने के उपाय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button