
गर्मियों में रोजाना खाएं किशमिश, मिलेगा जबरदस्त एनर्जी बूस्ट और बेहतर होगा पाचन
गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक, ताकत और पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत की जरूरत होती है। ऐसे में किशमिश एक नेचुरल और हेल्दी विकल्प के तौर पर फायदेमंद मानी जाती है। अंगूरों को सुखाकर बनाई गई किशमिश को आयरन का पावरहाउस भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में मदद करती है। इसके अलावा, किशमिश में पोटैशियम भी पाया जाता है, जो हाई या लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, इसलिए डायबिटीज के मरीज भी सीमित मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं।
गर्मियों में किशमिश खाने के फायदे
पाचन संबंधी समस्या दूर करता है :
भीगी हुई किशमिश सूखी किशमिश की तुलना में पचाने में आसान होती है। दिव्या गांधी की मानें, भीगी हुई किशमिश में काफी ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है। खराब जीवनशैली के कारण कई पुरुष पाचन से जुड़ी परेशानियों से परेशान रहते हैं। ऐसे में उन्हें उन्हें भीगे किशमिश का सेवन करना चाहिए। इससे मल त्याग करने की प्रक्रिया सहज होती है और पाचन संबंधी समस्या से छुटकारा मिलता है।
एनर्जी बूस्टर है :
दिव्या गांधी आगे कहती हैं, “दिन भर के कामकाज के कारण अक्सर पुरुष जल्दी थक जाते हैं। ऐसे में पुरुषों को भीगे किशमिश का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। इसमें किशमिश में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज जैसी नेचुरल शुगर काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। यह पुरुषों को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है। इससे पुरुषों में सक्रियता बढ़ती है और फिजिकली काफी एक्टिव रहते हैं।
हड्डियां मजबूत होती हैं :
किशमिश में कैल्शियम और बोरॉन होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। नियमित सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से बचाव संभव हो सकता है। वैसे भी बढ़ती उम्र में अक्सर पुरुषों को हड्डियों से जुड़ी परेशानियां हो जाती हैं।
हृदय स्वास्थ्य में सुधार :
महिलाओं की तुलना में पुरुषों को जानलेवा बीमारियों का रिस्क अधिक रहता है। इसमें कार्डियोवस्कुल डिजीज, जैसे कोरोनरी हार्ट डिजीज आदि। इसके अलावा, कैंसर, किडनी डिजीज, लिवर से जुड़ी परेशानियां भी पुरुषों में अधिक देखी जाती है। ऐसे में पुरुषों को अपनी डाइट में भीगे किशमिश जरूर शामिल करने चाहिए। भीगे किशमिश में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।