
गृह कलह, नजर दोष से छुटकारा पाने के लिए कराएं घर में हवन, भरेंगे अन्न धन के भण्डार जानिए घर में हवन कराने के फायदे
सनातन धर्म में हवन को खास महत्व दिया गया है। किसी भी मांगलिक कार्य में हवन को जरूर शामिल किया जाता है। मान्यता है की हवन की पूर्णुहुति से मांगलिक कार्य सफलता पूर्वक संपन्न होते हैं। गृह प्रवेश हो या शादी-विवाह सभी में हवन का अपना अलग महत्व है। यही वजह है कि कुछ लोग पूर्णिमा, मासिक दुर्गाष्टमी और शुभ तिथियों में अपने घर पर या मंदिर में हवन करते हैं। माना जाता है कि हवन करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा भी नष्ट हो जाती है। आइए जानते हैं कि हवन करने से कौन-कौन से लाभ होने की मान्यता है।
वातावरण हो जाता है शुद्ध :
हवन करने के लिए सामग्री, शुद्ध घी, आम की लकड़ियां और कपूर जैसी शुभ चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इनके जलने और धुएं से नकारात्मक शक्तियां घर छोड़कर भाग जाती हैं साथ ही घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है।
रुकावटें हो जाती हैं दूर :
हवन करने से कुंडली में बुरे ग्रहों का प्रभाव कम हो जाता है, जिससे जिंदगी में आ रही रुकावटें दूर हो जाती हैं। यज्ञ करने से इंसान की सारी मनोकामनाएं अपने आप पूरी होने लगती हैं और परिवार में खुशहाली आती है।
गृह कलह दूर करने के लिए :
अगर परिवार में किसी ना किसी कारण से बराबर कलह का वातावरण बना रहता है तो ऐसे में आप अपने मकान के चारों तरफ हवन की राख छिड़कें, माना जाता है कि ऐसा करने से घर की नकारात्मक शक्तियां घर से भाग जाती हैं। जिसके बाद परिवार में सुख-शांति और खुशहाली का माहौल बना रहता है।
नजर दोष को दूर करने के लिए :
आपने घर के बड़े-बुजुर्गों को नजर उतारते तो देखा ही होगा। इसके लिए वे आमतौर पर लाल मिर्च या तेल-नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। धार्म शास्त्र का जानकारों का कहना है कि हवन की राख के जरिए भी बुरी नजर को दूर रखा जा सकता है। इसके लिए घर के सभी सदस्यों को हवन की राख का टीका लगाना चाहिए, माना जाता है कि ऐसा करने से बुरी शक्तियां परिवार से दूर रहती हैं।
वातावरण हो जाता है शुद्ध :
हवन करने के लिए सामग्री, शुद्ध घी, आम की लकड़ियां और कपूर जैसी शुभ चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इनके जलने और धुएं से नकारात्मक शक्तियां घर छोड़कर भाग जाती हैं साथ ही घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है।
हवन और यज्ञ में क्या अंतर है :
हवन एक छोटा सी पूजा है, जिसमें मंत्रों और जाप के बाद अग्नि में दी जाने वाली आहुति की प्रकिया को हवन कहा जाता है। आप इसे पूरे परिवार के साथ करते हैं। यज्ञ एक अनुष्ठान होता है जो किसी खास मकसद से किया जाता है। इसमें देवता, आहुति, वेद मंत्र और दक्षिणा अनिवार्य होती है।