
इसमें कोई शक नहीं कि मुनमुन दत्ता केवल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी के किरदार में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहती है। जी हां मुनमुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और सोशल मीडिया पर भी उन्होंने सब के सामने ये जाहिर किया कि वो किससे प्यार करती है। बहरहाल बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता अब तक तारक मेहता शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले एक्टर राज अनादकत के साथ अफेयर को लेकर खूब सुर्खियां बटोर चुकी है। मगर इस मुद्दे को लेकर मुनमुन और राज दोनों की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

इस शख्स से प्यार करती है बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता :
अब ये तो सब को मालूम ही है कि मुनमुन दत्ता शो में टप्पू के पापा यानि जेठालाल जी की कितनी फेवरेट है, लेकिन जेठालाल के साथ साथ वह दर्शकों की भी काफी फेवरेट है। ऐसे में सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाली मुनमुन दत्ता ने आखिर अब कही जा कर अपने प्यार का खुलासा कर ही दिया है। गौरतलब है कि मुनमुन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में मुनमुन ने बताया कि वह किसी और से नहीं बल्कि खुद के प्यार में ही है। जी हां मुनमुन ने न तो जेठालाल का नाम और न टप्पू का बल्कि वो खुद से ही प्यार करती है और ये सही भी है।

मुनमुन दत्ता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल :
बहरहाल मुनमुन के इस वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे है और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है। जी हां ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब यूं तो मुनमुन दत्ता टीवी शो के इलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुकी है, लेकिन बड़े पर्दे पर वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन छोटे पर्दे पर वह काफी लोकप्रिय है और घर घर में हर कोई उन्हें बबीता जी के नाम से बखूबी जानता है। फिलहाल बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो डाल कर अपने फैंस के सरप्राइज देती रहती है। दोस्तों आपको तारक मेहता शो में बबीता जी का किरदार कैसा लगता है, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।