
राशिफल 27 जून 2023 : आज इन जातकों पर रहेगी बजरंग बली हनुमान की कृपादृष्टि, मिलेगा पुराने कर्ज से छुटकारा, घरेलू संबंध होंगे घनिष्ठ, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 27 June 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 27 June 2023
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज नौकरी और कारोबार आपके सफलता की चाबी बनेगी। सेहत की बात करें तो आज अकारण ही इसमें गिरावट की आशंका है। भारी थकान और कमजोरी महसूस करेंगे, पर इससे घबराने की जरूरत नहीं है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए आपको अपने प्रयासों में और वृद्धि करनी होगी। प्रमोशन मिलने की संभावना भी बन रही है। कार्यभार अधिक रहने से थकान हो सकती है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी, मान-प्रतिष्ठा और लाभ के योग मजबूत होंगे। आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उप्युक्त है। सम्पति के विवाद समाप्त होंगे। कभी-कभी ज्यादा आत्म केंद्रित होना या स्वार्थपन की भावना आने से आपसी संबंधों में दूरियां आ सकती हैं। अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। किसी काम में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज किसी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं। लेन-देन के कुछ मामलों में आप कंजूसी भी करेंगे। आपको किसी नए कार्य को भाग्य पर भरोसा रख कर आत्मविश्वास के साथ करना होगा, तभी आप उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। अध्यात्म और मेडीटेशन की तरफ रुझान बढ़ेगा। आपके अधिकांश कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज केवल अपने काम से ही मतलब रखना उपयुक्त रहेगा। सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और अपने बच्चों की प्रगति से आप खुश रहेंगे। जॉब और बिजनेस में लापरवाही या जल्दबाजी न करें। आज किसी भी काम में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। बच्चों को ज्यादा ढील ना दें, अन्यथा उनकी किसी नकारात्मक गतिविधि से परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज दिन का पहला भाग थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन में व्यग्रता रहेगी। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आपको दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। नराकात्मक विचारों से दूर रहें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज भाग्यवश साहस खूब बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की व्यस्तता से मन बेचैन होगा। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं ध्यान लगाकर काम करें। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रह सकता है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
व्यावसायिक लोग अपने व्यवसाय में एक अच्छी दौड़ का अनुभव कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। कार्यक्षेत्र से संबंधित आप पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी खास काम में माता-पिता से परामर्श लेना फायदेमंद रहेगा। आज आपके खान-पान में नियंत्रण की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। रुकावट के बावजूद आप सभी महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने में सक्षम रहेंगे। अपने आसपास के सकारात्मक लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से अपने आप को मानसिक रूप से बहुत ही हल्का महसूस करेंगे। अपने विरोधियों पर विजय से आपकी संतुष्टि बढ़ेगी। संतान से सहयोग मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपको अपने लक्ष्यों को सही तरीके से जानने व पहचानने की आवश्यकता है। परिवार वालों के साथ आनंद के पल बीताएंगे। करीबी आज आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। संतान के कैरियर संबंधी कोई काम ना बनने से मन कुछ परेशान रहेगा। उसका आत्मबल बनाए रखने में उसका सहयोग करें। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। स्वच्छता के प्रति सहयोग की प्राप्ति होगी। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है,तो उसमें आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। जो लोग व्यापार के क्षेत्र में हैं, उन्हें अपने रुके हुए कार्य बनते नजर आएंगे। आज ऊंचे स्थान पर कार्य करते समय अलर्ट रहें। अपने आने वाले जीवन की राह और लक्ष्य का निर्धारण करें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज भविष्य के लिए वित्तीय योजना बनाने के लिए अच्छा दिन है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और जोखिम भरें उपक्रमों से बचें। व्यावसायिक दृष्टि से सकारात्मक विकास की संभावना है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं या नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनके लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें। खाने-पीने की चीजों की पर्याप्त जांच करें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आज शरीर को पर्याप्त आराम देने की आवश्यकता है। घर में धन व कीमती सामान को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। छात्रों के लिए यह दिन अच्छा है। छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से अच्छी मदद मिलेगी। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। दांपत्य और प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की बहस में पड़ने से बचें। संयम से काम लें। छात्रों के लिए यह दिन अच्छा है मित्रों के साथ समय बीत सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 27 June 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।