राशिफल

राशिफल 18 अगस्त 2024 : आज भगवान सूर्यदेव रहेंगे इन जातकों पर खुश, दौलत शोहरत में बढ़ोतरी संभव, रुके हुए काम होंगे पूरे, लेकिन ये रहेंगे विरोधियों से परेशान

Rashifal 18 August 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 August 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। मानसिक रूप से आप में भावुकता की मात्रा आज अधिक रहेगी। विद्यार्थिगण आज अभ्यास और करियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। अपनी कल्पनाशक्ति से साहित्य-सृजन में आप नवीनता ला पाएँगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। बातचीत के दौरान आपके मुंह से ऐसी बात निकल सकती है जो आपसी संबंधों के लिए नुकसानदायक होगी। करीबी व्यक्ति आपके साथ भेदभाव कर रहा है, ऐसा महसूस हो सकता है। रिलेशनशिप से संबंधित लिए गए निर्णय की वजह से परिवार दुखी हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपको तरक्की करते देख कुछ लोगों में जलन की भावना जागृत हो सकती है। आप इन सब बातों को नजरअंदाज करके अपने स्वभाव मे सहजता बनाकर रखें। मकान बनाने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। आज घर पर अतिथियों का आगमन हो सकता है। आज आपके रिश्तों में ताजगी बनी रहेगी। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अपनी महत्वाकांक्षाओं को लेकर आज आप मन से बहुत उत्सुक लेकिन शरीर से बहुत सुस्त और आलसी हो सकते हैं। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिवारजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। आप मन लगा कर कोशिश करेंगे, तो आने वाले दिनों में आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में थोड़ी अड़चने आयेंगी, लेकिन जल्द ही आपको समाधान भी मिल जायेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। आज आपको ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में उन्नति प्राप्‍त होगी। अध्ययन व आध्यात्म में रुचि बढ़ना स्वाभाविक है। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। कुछ बड़ी परिस्थितियों को समझना आपके लिए जरूरी साबित हो जाने वाला है। कई बार बहुत अधिक सोच-विचार करने से महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ से निकल भी जाती हैं। पीठ दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अधूरे काम पूरे करने की योजना बन सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। आज परिवार वालों को खुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। कोई पुराना मसला आज सुलझ सकता है। विद्यार्थियों की अपने अध्ययन के प्रति एकाग्रता उन्हें परीक्षा में सफलता देगी। कॉल सेंटर पर काम करने वालों के लिए समय अच्छा सिद्ध हो सकता है। पाचन की ओर विशेष ध्यान दें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyनए अवसर को नजरअंदाज न करें। जरूरी कामों की जिम्मेदारी उठानी होगी। अपने अपयश के लिए किसी और को जिम्मेदार ठहराना गलत है। इस वजह से किसी व्यक्ति के मन में आपके लिए नकारात्मकता उत्पन्न हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। किसी प्रकार की लापरवाही परेशानी का कारण बनेगी। कंधे में जकड़न और बदन दर्द की तकलीफ हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

बेहतर होगा आप अपने दिनभर की योजना पहले ही बना लें। धन में वृद्धि के अवसर के रूप में आप में से कुछ नया व्यवसाय शुरू कर सकतें हैं। छोटे व्यापारियों की मुश्किलें कुछ बढ़ती नजर आ रही है। आप अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने हेतु किसी का अहित नहीं हो जाए इसका ध्यान रखें। पैसों से संबंधित महसूस होने वाला बड़ा संकट दूर हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन थोड़ा खर्चीला होगा। उम्मीद और सकरात्मकता रखने से आपका दिन अच्छा बितेगा। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। अधिक जिम्मेदारियां होने के कारण काम का बोझ बढ़ जाएगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। नयी तकनीक को अपनाने से आपके फायदा होगा। व्यापार में वृद्धि होने की संभावना बन रही है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस समय ग्रह स्थितियां और भाग्य आपके पक्ष में है। आपकी प्रतिभा और क्षमता सबके सामने उजागर होगी। मार्केटिंग में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का आगमन होगा। आपकी लापरवाही की वजह से घर में कुछ दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वाहन सुख संभव है। लव रिलेशनशिप में मिले बुरे अनुभवों को भुलाने की कोशिश करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कारोबार में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। हमेशा अपनी सकारात्मक सोच रखें। आप एक साहसी तथा अनुभवी व्यक्ति हैं। इसलिए घर परिवार के स्थितियों को अनुकूल बनाए रखने में सफल हो सकते हैं। भक्ति में मन लगा रहेगा। अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने के लिए जो अवसर आपको प्राप्त हो रहे हैं, उनका पूरी तरह से उपयोग करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है मुमकिन है कि आप जरूरत से ज्यादा खर्च करें। आपके द्वारा लिया गया कोई पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत फैसला बेहतर रहेगा। आपकी योग्यता और उचित कार्य प्रणाली आपके कार्यों में और अधिक गति देगी। रोजगार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखने के लिए मन में धैर्य बनाए रखना होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 August 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी काम को शुरू करते समय इन सब चीजों का दिखना माना जाता है शुभ, होता है लाभ, बढ़ता है धन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button