दिलचस्प

राजस्थान की इस जगह घूमने के बाद जयपुर और उदयपुर को भूल जाएंगे, मानसून में आप भी पहुंचें

हिंदुस्तान के सबसे खूबसूरत और मनमोहक राजशाही राज्य का जिक्र होता है, तो सबसे पहले राजस्थान का नाम जरूर लिया जाता है। देश में पश्चिम में स्थित राजस्थान देश का एक ऐसा राज्य है, जिसे पूर्व में ‘राजाओं की भूमि’ के नाम से भी जाना जाता था। इस खूबसूरत प्रांत में शाही मेहमान नवाजी का लुत्फ उठाने हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।

राजस्थान में आज भी ऐसी कई अनदेखी जगहें मौजूद हैं, जिनके बारे में कई लोग जानते तक नहीं होंगे। झालावाड़, राजस्थान की एक ऐसी ही जगह है, जिसके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे। हम आपको झालवाड़ की खासियत और यहां मौजूद कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने के बाद जयपुर और उदयपुर को भी भूल जाएंगे।

झालावाड़ क्यों प्रसिद्ध है :

झालवाड़ राजस्थान की एक खूबसूरत जगह होने के साथ-साथ एक ऐतिहासिक शहर भी है। कहा जाता है कि झालावाड़ शहर का इतिहास ही सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करता है।

झालावाड़ अपने इतिहास के साथ-साथ कुछ ऐतिहासिक जगहों के लिए भी जाना जाता है। यह शहर प्राकृतिक सुंदरता से हर दिन हजारों लोगों को आकर्षित करता है। इस खूबसूरत शहर को राजस्थान का चेरापूंजी भी माना जाता है। इसलिए यहां मानसून में घूमना बेस्ट समय माना जाता है। झालावाड़ा में ऐसी कई शानदार, मनमोहक और ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के बाद आप राजस्थान की कई जगहों को भूल जाएंगे।

झालावाड़ फोर्ट (Jhalawar Fort) :

झालावाड़ा में किसी शानदार और ऐतिहासिक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले झालावाड़ फोर्ट ही पहुंचते हैं, क्योंकि इस शहर की पहचान इस फोर्ट से ही है।

19वीं शताब्दी में निर्मित झालावाड़ फोर्ट अपनी राजपुताना वास्तुकला से पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। कहा जाता है यह फोर्ट बाहर से जितना सुंदर दिखाई देता है, उससे कई गुणा अधिक अंदर से खूबसूरत दिखाई देता है।

भीमसागर बांध (Bhimasagar Dam) :

झालावाड़ा मुख्य शहर से करीब 20 किमी की दूरी पर स्थित भीमसागर बांध एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। इस डैम के आसपास की हरियाली सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करती है।

भीमसागर बांध के किनारे वीकेंड में कई लोग परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। खासकर, मानसून के समय यहां हर समय सैलानियों की भीड़ मौजूद रहती हैं।

झालरापाटन (Jhalrapatan) :

झालरापाटन भारत के राजस्थान राज्य के झालावाड़ जिले में स्थित एक नगर है, जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ पवित्र और प्रसिद्ध मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। इस शहर के पूर्व में बहने वाली नदी चन्द्रभागा इसे और भी अधिक खास बनाती है।

झालरापाटन में स्थित द्वारिकाधीश मंदिर इस शहर का सबसे पवित्र मंदिर है। इस पवित्र मंदिर का निर्माण राजा जालिम सिंह द्वारा बनवाया गया था। इस मंदिर के आसपास आप सुकून का पल बिता सकते हैं।

इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें :

झालावाड़ा में अन्य कई शानदार और ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- झालावाड़ा संग्रहालय, गागरोन किला, मिटे शाह का मकबरा और झालावाड़ा बाजार को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : ट्रिप के लिए लगेज पैक करने के ये शानदार टिप्स आपके बहुत काम आने वाले है, नहीं होगी सफर में परेशानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button