दिलचस्प

देश के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक गेट्स, इनसे जुड़े ये फैक्ट्स शायद आप भी नहीं जानते होंगे

भारत में स्थित ऐतिहासिक और प्रसिद्ध आर्किटेक्चर की बात होती है, तो देश में ऐसी कई अनगिनत चीजें मौजूद हैं, जिन्हें देखना कई लोगों के लिए सपना होता है। देश की राजधानी दिल्ली में स्थित इंडिया गेट भी आर्किटेक्चर का बेहतरीन नमूना माना जाता है। दिल्ली में स्थित इंडिया गेट का इतिहास और इससे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में लगभग हर कोई जानता होगा, लेकिन इस गेट के अलावा भी भारत में ऐसे कई गेट या दरवाजे हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे।

भारत में मौजूद प्रसिद्ध गेट और दरवाजा

गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway of India) :

गेटवे ऑफ इंडिया महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मौजूद है। भारत में बनाया गया एक मेहराबदार स्मारक है और इसका निर्माण 20वीं शताब्दी में किया गया था। कहा जाता है कि इसके निर्माण में करीब 2.1 मिलियन लागत लगे थे।

गेटवे ऑफ इंडिया के बारे में कहा जाता है कि इसे पीले बेसाल्ट और कंक्रीट से बनाया गया है। इसकी ऊंचाई करीब 26 मीटर है और गुंबद का डायमीटर करीब 48 फीट है।

बुलंद दरवाजा (Buland Darwaza) :

बुलंद दरवाजा उत्तर प्रदेश फतेहपुर सीकरी में है। यह जामा मस्जिद का मुख्य प्रवेश द्वार है। इसका निर्माण मुगल सम्राट अकबर ने 1575 में गुजरात पर विजय के के बाद करवाया था।

लाल बलुआ पत्थर निर्मित और सफेद संगमरमर से सुसज्जित बुलंद दरवाजा भारत का सबसे ऊंचा प्रवेश द्वार माना जाता है। इस भव्य दरवाजा का निर्माण करने में करीब 12 साल का समय लग गया था।

अजमेरी गेट (Ajmeri Gate) :

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई लोगों का मानना है कि मुगल काल में दिल्ली में करीब 12 गेट बनवाए गए थे। इन्हीं में से एक है अजमेरी गेट।

अजमेरी गेट के बारे में कहा जाता है कि 17वीं के बीच मुगल सम्राट शाहजहां के शासनकाल में हुआ था। माना जाता है कि यह गेट दिल्ली के प्रसिद्ध ‘शाहजहानाबाद’ शहर का एक हिस्सा था, जिसे अब पुरानी दिल्ली के नाम से जाना जाता है।

अमर सिंह गेट (Amar Singh Gate) :

आगरा से कुछ ही दूरी पर स्थित फतेहपुर सीकरी का बुलंद दरवाजा ही नहीं, बल्कि आगरा लाल किले का अमर सिंह गेट भी एक प्रसिद्ध दरवाजा माना जाता है। इस गेट को अकबर दरवाजा के नाम से जाना जाता है।

आगरा का लाल किला यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है। कहा जाता है कि इस फोर्ट में प्रवेश करने के लिए चार बड़े द्वार हैं। इस फोर्ट में दिल्ली गेट नाम का भी दरवाजा है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की इस जगह घूमने के बाद जयपुर और उदयपुर को भूल जाएंगे, मानसून में आप भी पहुंचें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button