राशिफल

राशिफल 29 सितम्बर 2021 : आज ग्रह नक्षत्र बढ़ा सकते हैं इन जातकों की मुश्किलें, किसी खास काम में आ सकती है रूकावट, लेकिन इनको भगवान गणेश देंगे सौभाग्य का वरदान

Rashifal 29 September 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 September 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहें। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। मनचाहे परिणाम न मिलने से मूड उखड़ा रह सकता है। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। आमदनी में मनोवांछित सुधार होने की संभावना है। नौकरी के दौरान सहजता महसूस कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके करियर को नई दिशा मिल सकती है। किसी भी काम को करने से न पीछे न हटें। अपने मनोरंजन के साथ-साथ परिवार की सुख सुविधाओं का भी ध्यान रखना आवश्यक है। आज किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय लेने से परहेज रखें।  ज्यादा चिंता की वजह से कभी-कभी आप अपने अंदर आत्म बल की कमी भी महसूस करेंगे। कुछ समय आत्म मनन तथा मेडिटेशन में लगाने से आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अगर आप अपने व्यवसाय को ले कर एक सही और अच्छी योजना बनाएं तो आपको लाभ अवश्य होगा। आज वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें। समय कम है काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में समझदारी बढ़ेगी। प्रेमिका की जरूरतों व इच्छाओं को लेकर बेरुखी न दिखाएं, इससे वे आहत हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप अपनी योग्यता अनुसार कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। जो कि आपके लिए फायदेमंद भी साबित होंगे। अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास ना करे और ना ही उनकी बातों में आए क्योंकि आपको नुकसान हो सकता है। आपका धन जरूरी वस्तुओं पर खर्च होगा। धन का आगमन होगा। पेट सम्बंधित बीमारियों की शिकायत रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

दिन की शुरुआत में ही आपको कुछ कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं, जिसकी वजह से थोड़ी नाराजगी महसूस होगी, लेकिन बदलाव आपको सुख भी देगा। मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे। काम से संबंधित खर्चे अधिक रहेंगे, जिसकी वजह से तनाव महसूस हो सकता है। कहीं पर धन का अटकाव दुःखी कर सकता है। गाड़ी ध्यान से चलाएं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआर्थिक दृष्टिकोण की बात करें तो आपके खर्चों में गिरावट देखने को मिलेगी और इनकम के कई नए रास्ते खुलेंगे। आपको कुछ ऐसे अवसर मिल सकते हैं, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। कई दिनों से घर में चल रही समस्या आज सुलझ जाएगी। आप कोई ऑनलाइन काम शुरू करने का पैटर्न बनायेंगे। आज आपको धैर्य और संयम बनाकर रखने की जरुरत है। सिर में भारीपन जैसी तकलीफ हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अगर आप कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उससे आपको राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ पहले बिताए गए समय को याद करके आनंद की अनुभूति करेंगे। परिवार वालों की सेहत अच्छी बनी रहेगी। आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। पितरों के नाम से पशुओं के लिए जल की व्यवस्था करवाएं। छात्रों के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

प्रेम की राह एक खूबसूरत मोड़ ले सकती है। अपनी जेब ढ़ीली करने के लिये तैयार रहें आवश्यक खर्च होने वाला है। जीवनसाथी से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। छात्रों का पढ़ाई में आज पूरा मन लगेगा। आपको खुली और दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से नई परियोजनाएँ मिल सकती हैं। आमदनी में रुकावट से कुछ आवश्यक काम रुक सकते हैं। गलत आदतों तथा गलत संगति से दूरी बनाकर रखे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपका प्लानिंग से काम करना तथा सकारात्मक सोच आपके तथा परिवार के लिए नई दिशा प्रदान करेंगी। अगर घर में किसी प्रकार के सुधार संबंधी योजना बन रही है तो वास्तु के नियमों का अवश्य प्रयोग करें। खेल कूद के दौरान सावधानी बरतें। बात प्रेम पक्ष की करे तो समय इसके लिए अनुकूल है परंतु मन आपका स्थिर नहीं रहेगा जिसके कारण जीवनसाथी के साथ विवाद कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस समय ग्रह स्थिति कह रही है कि आप अपने फैसले को लेकर कंफ्यूज रहेंगे। कहीं से कोई दुखद समाचार मिल सकता है जिसकी वजह से तनाव रहेगा। खान पान पर ध्यान दे। प्रियजनों की बातों को सुनें, किंतु अपना विचार भी व्यक्त करें। दूसरों की तरक्की देखकर आपको प्रेरणा प्राप्त होगी और उसी से आप खुद के जीवन में भी बदलाव लाने के लिए प्रयास करेंगे। थकावट की अधिकता रह सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपके पारिवारिक रिश्तों में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपके जीवनसाथी के रिश्तों में थोड़ा तनाव भी आ सकता है जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। बेहतर होगा कि अपना कॉन्फिडेंस कम न होने दें, मन लगाकर काम करें। कारोबार में पैसों का मामला कहीं उलझ सकता है। बदलते वातावरण की वजह से अपना खानपान और व्यायाम पर ध्यान रखना आवश्यक है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyपारिवारिक समस्याओं को सुनें व समझें और उसके बाद ही कोई निर्णय लें। दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी। सेहत की विशेष देखभाल करने की जरूरत है। पारिवारिक समस्याओं को सुनें व समझें और उसके बाद ही कोई निर्णय लें। दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी। स्नान के बाद जरूरतमंद लोगों को अनाज का दान करें, फायदेमंद रहेगा। कंफेक्शनरी और बेकरी आयटम्स का कारोबार लाभ दे सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 September 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में पड़ी ये चीजे बनती है कंगाली की वजह, देखते ही तुरंत हटा दें अपने घर से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button