
राशिफल 26 जून 2022 : आज का रविवार रहेगा इन जातकों पर भारी, पारिवारिक रिश्तों में हो सकती है अनबन, क्रोध से बिगड़ेंगे बनते काम, लेकिन ये रहेंगे खुशहाल
Rashifal 26 June 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 26 June 2022
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। युवा दुर्घटना के प्रति सचेत रहें। परिवार में अपनों के साथ तालमेल बनाकर चलें, मनमुटाव की आशंका है। घूमने की प्लानिंग भी बन सकती हैं। पिता की पदोन्नति की प्रबल संभावनाएं बनती दिख रही है। अपने काम को भागीदारी में करने की कोशिश करें। काम आसानी से होगा और कम समय में बड़ी प्रगति प्राप्त होगी।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
जिन लोगों से आपको पैसे लेने हैं, उनसे वसूली भी कर सकते हैं। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है। अपने इंटर पर्सनल स्किल्स को बेहतर बनाने पर काम करें। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल न करें, अन्यथा भारी नुकसान की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपकी कानूनी अड़चन दूर होगी। दाम्पत्य जीवन में कलह की आशंका है। इसका ध्यान रखें। आप सफलतापूर्वक अपने कामों को खत्म करने में कामयाब होंगे। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा गुजरने वाला है। किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने पेपर वर्क को सावधानी से करें, क्योंकि इस समय किसी प्रकार की गड़बड़ी होने की आशंका बन रही है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज दोपहर बाद परिस्थितियां आपके लिए कुछ अप्रत्याशित लाभ उत्पन्न कर रही है। अगर कोई कोर्ट केस संबंधी मसला चल रहा है, तो आज उसका फैसला आप के हक में हो सकता है। किसी राजनैतिक व्यक्ति द्वारा आपको उपलब्धि भी हासिल होने वाली है। मन में बुरे विचारों की अधिकता भी होने की आशंका आपके लिए दिखाई दे रही हैं। सभी से प्रेमवत व्यवहार रहेगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आप अपने बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। शाम का समय जीवन साथी या प्रेमी के साथ गुजरेगा। आज किसी बड़ी मुसीबत से सामना हो सकता है, धैर्य रखें। नौकरी पेशा लोग अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे। किसी काम में की गई मेहनत का पूरा फल आपको नहीं मिल पायेगा, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
परिवार में किसी से वाद-विवाद न करें, व्यर्थ में मुसीबत आ सकती है। आप प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे, लेकिन आवेगी लगाव के कारण आपके जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपको खुशी महसूस होगी। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है। काम के सिलसिले में किसी से ज्यादा उम्मीद रखना ठीक नहीं है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
माता या पिता का स्वास्थ्य आपकी चिंता बढ़ा सकता है। अचानक यात्रा का भी योग बन रहा है। धन खर्च पर आप काबू नहीं पा सकेंगे। अपने से उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अपने स्वार्थ के कारण दूसरों का नुकसान करने से बचें। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर एकाग्र बने रहें और मन को विचलित करने वाली चीजों से दूरी बनाए रखें। सेहत के मामलों को अनदेखा न करें। कौओं को रोटी डालें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
अपनी ज़ुबान पर काबू रखें, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर आपको प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी और बेहतरीन जानकारियां मिलेंगी। व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेगी। अभी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद करना व्यर्थ है। असंतुलित दिनचर्या और खानपान का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के परचम लहरायेंगे। कारोबार में लाभ होगा और आय में वृद्धि रहेगी। सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। आज आपको परिवार की तरफ से सुख की अनुभूति होगी परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। मित्रों, सगे-सम्बंधियों की तरफ से भेंट मिलेंगे। प्रॉपर्टी डीलरों को निवेश में नुकसान हो सकता है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज का दिन बेहतर रहेगा। आमदनी के मार्ग हासिल हो सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल रहेगा। प्रभावशाली जातकों की मदद से आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपको परिवार में माता-पिता का सहयोग सबसे अधिक मिलेगा। मन में किसी दुविधा के कारण तनाव महसूस करेंगे। अध्ययन में बेहतर सफलता के योग हैं। भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। शान्ति से काम करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आगमन होगा। किसी विशेष मुद्दे पर भी विचार विमर्श हो सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
मार्केटिंग में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का आगमन होगा। पेट सम्बंधित बीमारियों की शिकायत रहेगी। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि का सामना करना पड़ सकता है। किसी यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 26 June 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।