
पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं। पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के वो सितारे हैं, जो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पंकज त्रिपाठी ने अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है और इसके लिए उन्होंने काफी कड़ी मेहनत के साथ साथ संघर्ष भी किया है। बता दें कि पंकज त्रिपाठी बिहार के एक छोटे से गांव के रहने वाले हैं और उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था, जिसकी वजह से वह बिहार से मुंबई आ गए थे। उन्होंने काफी फिल्मों में और टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया है और यह साबित कर दिया है कि वह एक बहुत ही अच्छे कलाकार हैं।
पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे अभिनेता है, जिन्हें उनकी सादगी के लिए भी जाना जाता है। उनके साथ साथ उनका परिवार भी बहुत साधारण तरीके से रहता है। पंकज त्रिपाठी की सादगी भरी एक और तस्वीर सामने आई है। उन्होंने एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया है। दरअसल, पंकज त्रिपाठी को रविवार को परिवार के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था। इस दौरान उनकी पत्नी मृदुला और बेटी आशी भी उनके साथ थीं। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
पंकज त्रिपाठी अक्सर लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं। रविवार को पंकज त्रिपाठी अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर देखे गए। इस दौरान पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी मृदुला और बेटी आशी के साथ थे। लाइमलाइट से दूर रहने वाले पंकज त्रिपाठी जब अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए तो पैपराजी ने उन्हें और उनके परिवार को कैमरे में कैद कर लिया।
पंकज त्रिपाठी की जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा, वो थी उनकी सादगी। पकंज त्रिपाठी ने अपना बैग भी खुद ही उठा रखा था। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ पिक्चर्स भी क्लिक करवाई। एक तरफ जहां अन्य स्टार्स ऐसी किसी भी जगह पर फैशनेबल कपड़े पहने नजर आते हैं। वहीं पंकज त्रिपाठी ने इस दौरान सधारण कुर्ता पायजामा और शूज पहन रखे थे। उनका लुक बेहद सादा था।
पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी काफी समय बाद कैमरे में नजर आईं। जब पैपराजी उनसे तस्वीरें खिंचवाने को कहने लगे तो उन्होंने बड़ी ही विनम्रता के साथ उनसे रिक्वेस्ट की कि वे ऐसा ना करें। पंकज त्रिपाठी और उनके परिवार की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। उनकी यह सादगी उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।