राशिफल

राशिफल 9 सितम्बर 2023 : आज भगवान शनि के आशीर्वाद से ये जातक रहेंगे सबसे आगे, व्यापार और करियर में होगी तरक्की, लेकिन ये रहेंगे विपरीत चाल के शिकार

Rashifal 9 September 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 9 September 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज के दिन आपके स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको प्रेम एवं व्यापार का पूरा साथ मिलगा। रूका कार्य बनेगा। कुछ लोगों से आपको पूरा समर्थन मिल सकता है। रिश्तेदारों या मित्रों की सलाह पर आज विश्वास न करें। छोटे व्यापारियों को आय के कुछ नये स्त्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन यदि आपने किसी से धन उधार लिया, तो वह आपके लिए बाद में परेशानी बन सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज स्वयं को विषम परिस्थितियों में जकड़ा हुआ महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी, जिससे आप खुद में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। आज के दिन आपको शासन सत्ता पक्ष से परेशानी मिल सकती है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आप अपने भाग्य के बलबूते पर अपार सफलता हासिल करेंगे। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी विकसित हो सकता है। आप अपने प्रयासों से उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त करेंगे। कुछ के लिए नौकरी में परिवर्तन होने वाला है और यह अनुकूल साबित होगा। आपको ऋण स्वीकृत होने में कठिनाई हो सकती है। इस राशि वाले व्यक्तियों को अप्रत्याशित रूप से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ लेने में सक्षम रहेंगे। कुछ नई योजनाएं शुरू होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नती के योग हैं। पूंजी निवेश में विचार विमर्श करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप ऊर्जावान बने रहेंगे। आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवनसाथी को पूरा समय देंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन पिछले कुछ दिनों के मुकाबले में अधिक लाभकारी रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें। कारोबार में अच्छा लाभ कमा सकते हैं। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। अपने स्वास्थ्य या किसी चोट को लेकर सतर्कता बरतने की जरुरत है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। किसी विशिष्ट उपलब्धि के लिए की गई भागादौड़ी लाभ दे सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आप बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। घर के सदस्यों के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। यदि किसी बात को लेकर आप परेशान हैं तो अपने मन की बात अपनों से साझा करें। हो सकता है आपकी परेशानी का हल आपको मिल जाए। आज अत्यधिक आशावादी न बनें और सतर्क रहने का प्रयास करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज खुद के लिए समय निकालने का मौका मिल सकता है, लेकिन आप गैर जरूरी तनाव का शिकार भी हो सकते है। बहरहाल आज ज्यादा मीठा खाने से बचे और आज आपकी मुलाकात ऐसे लोगों से हो सकती है, जो मित्रता का दिखावा करते है। इसके साथ ही मन में आशा और निराशा के भाव चलते रहेंगे, इसलिए मन को शांत रखने की कोशिश करे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके लिये आज का दिन धन लाभ वाला रहेगा। किसी से आप नाराज हैं तो उस व्यक्ति को माफ करें, क्योंकि उसके कारण आपको बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। दोस्तों के साथ मिलकर नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप कुछ महत्वपूर्ण कनेक्शन स्थापित कर पाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अब अगर हम इस राशि वालों की बात करे तो इनके साथ आज के दिन कई सुखद घटनाएं होंगी। जी हां आपको किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिल सकता है और कही से शुभ समाचार मिल सकता है, हालांकि घर परिवार के किसी सदस्य के साथ कहा सुनी हो सकती है, लेकिन आज के दिन किसी बात को लेकर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण और लाभदायक रहने वाली है। आपके कारोबार में जल्द ही तेजी देखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी की भावनाओं को पूर्ण रूप से महसूस कर पायेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी भी मामले में आप निर्णय लेने में इतना समय ना लगाएं कि आप उस अवसर को ही खो दें। साहित्य, कला, लेखन, संगीत, फिल्मों या खेल जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के अवसर मिलेंगे और आकर्षक सौदे हाथ लग सकते हैं। आज आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिल सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आत्म मनन और चिंतन करने से आपको कई समस्याओं का समाधान दिखेगा। आज आपको जिस खुशियों और सुकून की तलाश थी, वह पूरी होगी। जिसकी वजह से मन खुश मिजाज रहेगा। किसी नए कार्य की रूपरेखा भी बन सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज अलर्ट रहने की जरूरत है। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 9 September 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : ये संकेत दिखें तो तुरंत समझ जाएं आपके घर में है वास्तुदोष, तुरन्त प्रभाव से करें ये उपाय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button