
राशिफल 9 सितम्बर 2022 : आज इन राशियों को मिलेगी जीवन की हर खुशी, मां संतोषी रहेंगी मेहरबान, लेकिन अन्य के सामने होगी अनेक चुनौती
Rashifal 9 September 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 9 September 2022
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज का दिन आपके लिए मध्यमरूप से फलदायक रहेगा। छोटे व्यापारियों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए उनको कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है। किसी घनिष्ट मित्र से झगड़ने से बचें। काम से संबंधित बातों में आपको योग्य व्यक्ति के मदद की जरूरत पड़ सकती है और वक्त पर वह जरूरत आपकी पूरी भी होगी। कोई भारी वस्तु न उठाए चोट लग सकती है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद और सहयोग से आपके भाग्य को और अधिक बल मिल रहा है। साथ ही आपकी विचार शैली भी और अधिक बेहतर हो रही है। पूर्ण सफलता पाने के लिए किसी भी कार्य को करने से पहले आप पूरी तरह सोच-विचार कर लें। जो व्यक्ति प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज साथी पर विश्वास करना होगा तभी उनका रिश्ता मजबूत हो पाएगा। अचानक काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। मेहनत का फायदा आज मिल सकता है। दिन शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत होगा। धार्मिक स्थल या एकांत में आत्म अवलोकन करने से आपमें उर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। अपने दैनिक कार्यों की पूर्ति के बाद दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाकर खुशियों का पल बिताने का मन करेगा। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है इसीलिए किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
कुछ विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं, लेकिन आप उनका सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। रुका हुआ या अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपना काम ध्यान लगा कर करना होगा, नहीं तो वह जल्दबाजी में गलती कर सकते हैं। स्टेशनरी के व्यापारियों को अनुकूलता रह सकती है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
जो बातें और व्यक्ति आपके दिल के करीब हैं, उन्हें सुरक्षित रखने की भावना बढ़ती हुई नजर आ रही है। लोग किस प्रकार के विचार आपके लिए रखते हैं, इस बात को जान पाना संभव होगा। आपको किसी कानूनी मामले में भी जीत मिलने की संभावना है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
खुद के द्वारा लिए गए कुछ निर्णय अभी के लिए तकलीफदायक साबित हो सकते हैं, लेकिन दूर दृष्टि से देखा जाए तो यही फायदेमंद है। किसी से अचानक हुई मुलाकात स्थायी संबंध में बदल सकती है। आज आपको अचानक से अनदेखा मुनाफा मिल सकता है। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। माइग्रेन की तकलीफ बढ़ती हुई नजर आ रही है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
धन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। आप जीत के लिए कुछ भी करने को तत्पर रहेंगे। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें और अपना इम्यून सिस्टम भी अच्छा रखें। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमति जताएंगे। कॉल सेंटर में काम करने वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है। किसी सहकर्मी का विशेष सहयोग मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। मेहनत के बल पर खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे। आपको धन के मामले में अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते है। संपंत्ति खरीदने का मन बनाने से पहले पैसे संबंधी नियम को समझना जरुरी होगा। कटु वाणी की वजह से कुछ लोगों से नाराजगी उत्पन्न हो सकती है। किसी के देखा देखी में अपना नुकसान हो सकता है। काम की अधिकता की वजह से कुछ थकान और कमजोरी महसूस हो सकती हैं।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आप किसी भी परिस्थिति को शुरुआत में गंभीरता से नहीं लेते और बाद में उसी के बारे में अधिक चिंता करके खुद को तकलीफ दे रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आपका अटका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। कमजोरी व थकान जैसी स्थिति महसूस होगी। मसालों के कारोबारी अनुकूलता में रह सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसकी वजह से बेचैनी महसूस करेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। आप कार्य क्षेत्र में कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान नहीं देंगे, जिसकी वजह से काम मंदा चलेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। अचानक किसी से मुलाकात मधुर रिश्ते में बदल सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। दूर की यात्रा फलदायी साबित हो सकती है। आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। परिवार में यदि बहन के विवाह में कोई समस्या थी, तो वह आज किसी वरिष्ठ जन की मदद से दूर होगी, जिससे परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, सिर्फ बदलते मौसम से अपने आप को सुरक्षित रखें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। किसी खास इंसान की मदद से आपके रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन पैसों के लेन-देन से जुड़े कामों को स्थगित ही रखें। आज अपने लाभ के चक्कर में किसी दूसरे को मोहरा न बनाएं। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। लवमेटस के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यापारी वर्ग कारोबार को आर्थिक बल देने के लिए लोन की प्लानिंग कर सकते हैं।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 9 September 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।