
राशिफल 9 नवंबर 2020 : आज इन जातकों की नौकरी सम्बंधित समस्या होगी खत्म, भगवान शिव की कृपा से अनुकूल रहेगा इनका भाग्य
Rashifal 9 November 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 9 November 2020
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज दिनभर जरूरत से अधिक खर्च हो सकता है, लेकिन यह खर्चा आपके जीवन को बेहतरीन बनाने के लिए होगा। जीवनसाथी के साथ प्यार व भरोसा बढ़ेगा, संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा। परेशान नहीं होना है आप अपनी हिम्मत से सफलता पा लेंगे। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमति जताएंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। शेयर मार्केट आदि में विवेक से निर्णय लें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
किसी भी कानूनी फेर में न पड़ें। वाणी पर संयम रखें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुछ मान हानि के योग भी बन रहे हैं, अतः किसी भी क्षेत्र में निर्णय लेने से पहले अपनी पूरी प्लानिंग अवश्य कर लें। अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
ज्यादा सोचना आपको मानसिक तनाव व सिर दर्द जैसी दिक्कत दे सकता है। अतः रिलेक्स रहें और आराम करें। महंगी खरीदारी न करें। काम करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा मामला उलटा भी पड़ सकता है। प्रेम जीवन मिलाजुला रहेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
परिवार के साथ किसी बात को लेकर बहस ना करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज रिश्तेदारी की कोई पुरानी समस्या सुलझ सकती है। अपने अंदर कुछ आत्म विश्वास की कमीं महसूस करेंगे। कोई बड़ा कार्य तथा लंबे प्रवास का मन बनेगा। कुछ जरूरी कामों में घर के बड़े लोगों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
अपने रिश्ते को संभालने और संवारने का समय है। जीवनसाथी को पूरा समय दें। लम्बी दूरी की यात्रा टाल दीजिए। भावनाओं को वश में रखें दिल की बात किसी को नहीं बतलाएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बड़ों की सलाह लें। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
किसी को उधार देने से पहले सोचें और उधार दें तो उसका दस्तावेज जरूर बनवा लें। पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद संभव है। आज कोई दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। मित्रों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। आपका भाग्य प्रबल रहेगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
नए कार्य के लिए आज का दिन उचित है। विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई में लगेगा। करियर में स्थिरता आ सकती है। किसी प्रिय संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। आराम के साधनों पर खर्च होगा। आपके जीवन की किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
समय तरक्की दायक चल रहा है। भूमि संबंधी सौदा लाभ दे सकता है। व्यर्थ का खर्च परेशानी में डाल सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। निवेश की दृष्टि से आपके लिए आज का दिन शुभ है। शिवलिंग की पूजा करे और किसी गरीब को केले का दान करें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपके काम पर अँगुली उठ सकती है। कुछ लोग आपका मूड खराब करने वाले काम कर सकते हैं। स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। आज विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। कार्यालय में कार्यभार अधिक होने के कारण अधिक भागदौड़ लगी रहेगी।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
व्यक्तिगत कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी परंतु आप हिम्मत और साहस से हर असंभव कार्य को संभव भी कर लेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। उपहारों की खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। रूका हुआ व्यवसाय एक बार फिर तेजी पकड़ सकता है। आपको कोई उपहार दे सकता है। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पार्टनर के स्वभाव का अवलोकन करना जरूरी है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। जो व्यक्ति इस समय प्रेम संबंधो में नहीं है उन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है। सब कुछ ठीक होने के बावजूद भी अकारण ही कोई चिंता भी रह सकती है। व्यर्थ का खर्च परेशानी में डाल सकता है। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, सतर्क रहें। मौसम के अनुरूप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 9 November 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।