राशिफल

राशिफल 9 जुलाई 2024 : आज बजरंग बली हनुमान जी रहेंगे इन जातकों पर प्रसन्न, अधूरे कामकाज होंगे पूरे, नौकरी की समस्या होगी हल, लेकिन ये रहें विरोधियों से थोड़ा सावधान

Rashifal 9 July 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 9 July 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

नए काम में शीघ्रता न करें। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें। कोई कार्य सिद्धि भी संभव है। आप कई बार बातों को लेकर तनाव में आ जाते है इसलिए कुछ समय एकांत में बिताएं। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के जरिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। छोटी-छोटी बातों पर आपको बहसबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह की बातें आपके बच्चों पर भी बुरा असर डाल सकती है। कई दिनों से पेंडिंग काम को पूरा करके राहत की सांस लेंगे। आज जरूरतमंद की मदद के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज किसी भी प्रकार की बड़ी जिम्मेदारी लेना, आप पसंद नहीं करेंगे। खुद के लिए वक्त निकालने की वजह से नई ऊर्जा मिल सकती है। आपको मौज-मस्ती के कुछ बेहतर मौक मिल सकते हैं। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे। नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। आपके खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज समाज में आपका सम्मान और गरिमा बढ़ सकती है। आपको आय के कुछ अन्य स्त्रोत भी प्राप्त होंगे, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी और आप अपने बढ़ते हुए खर्च भी आसानी से कर पाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन व्यर्थ के विवादों में फंस सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबित है,तो उसमें आपको वकील से बातचीत करनी होगी, तभी आपको उसका समाधान मिल पाएगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज लोग आपकी कार्यक्षमता को सराहेंगे। वित्तीय कार्य में प्रगति होगी। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक उत्सव में जाने का प्रोग्राम भी बनेगा। कहीं फंसा हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी। बाहर के किसी भी काम के लिए किसी और पर भरोसा न करें और खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए काम करने पर जोर दें। छोटे कर्जों से मुक्ति मिलेगी और आय के नए स्रोतों का निर्माण होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कुछ मामलों में आपके लिए स्थिति थोड़ी सकारात्मक हो सकती है। लेकिन, आपको आज संभल कर काम करने की आवश्यकता है।अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित कर लें और अपने काम पर लग जाएं। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। रेडीमेड गारमेंट के निर्यातकों के लिए लाभ वाला मामला रह सकता है। गैस की समस्या रह सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyअगर भाग्य के भरोसे रहे तो अच्छे अवसर गंवा भी देंगे। आपके अपने ही कुछ लोग जलन की भावना से आपकी बुराइयां और गलतफहमी उत्पन्न कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। आप चाहें तो परेशानियों को सुलझा सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। अपना ही कोई निर्णय बदलना पड़े तो बदल लीजिए, लाभ में ही रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के किसी सदस्य के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। आप दूसरों की भावनाओं के प्रति अधिक सहानुभूतिपूर्ण रहेंगे और स्वतंत्र रूप से लोगों के साथ अपनी भावनाओं को साझा करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नए परिवर्तन आपको लाभ देंगे और प्रेरित करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी आर्थिक परेशानियां खत्म हो सकती हैं। नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे। मेडिटेशन और योगा में भी कुछ समय अवश्य दें, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। रूपए-पैसे से संबंधित मामले की वजह से किसी निकट संबंधी के साथ मनमुटाव भी हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अगर आप काम के लिए विदेश जाना चाहते है तो अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएं। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे। माता-पिता से आज कोई अच्छी सलाह मिलेगी, जिससे आपको लाभ होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक जगह पर जा सकते हैं। शेयर बाजार से लाभ मिलने की संभावना रहेगी। आज थोड़ी मेहनत से ही आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस राशि के लोगों के लिए समय उचित नहीं है, इसलिए जरा सतर्क रहे। बिजनेस में परेशानियां आएंगी।। इस वजह से कई महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। जहाँ एक तरफ परिवार में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा, वही दूसरी तरफ जीवनसाथी से हल्की फुल्की नोंक झोंक हो सकती है, ऐसे में इस नोंक झोंक को गंभीरता से न ले। दोस्तों का सहयोग और समर्थन मिलेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआगामी कामों की योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी चल रही है तो आज उससे राहत मिलेगी। आर्थिक सुधार होगा। दिनभर लाभ के लिए भागदौड़ करने के बाद सांयकाल के समय कुछ आराम मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। शत्रु मौका ढूंढेंगे, सावधान रहें। अहंकार और टकराव से आपका नुकसान होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 9 July 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : ‘पीपल के पेड़’ की परिक्रमा करने से होते है ये लाभ, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button