राशिफल

राशिफल 9 जुलाई 2020 : आज इन राशियों को झेलनी पड सकती है आर्थिक परेशानी, जानिए क्या कहते है आपके सितारे

Rashifal 9 July 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 9 July 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज के दिन कार्य के प्रति आपका अधिक रुझान रहेगा, वहीं दूसरी ओर तनावपूर्ण स्थितियों को बड़ी आसानी से निपटा सकेंगे। घर में पेड़ लगाएं और उनकी देख-रेख भी करनी चाहिए। बाहरी लोगों के साथ मिलते-जुलते समय थोड़ी सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, परंतु जीवन साथी के साथ कोई हल्की-फुल्की नोक-झोंक संभव है। दिमाग में सकारात्मक विचारों का प्रवाह होगा जिससे आपको कार्य करने की ऊर्जा मिलेगी। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है। उसका जल्द ही हल मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

परिवार से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। दांत संबंधित रोग संभव है। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इसका ध्यान रखें। नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है जो आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल न करें, अन्यथा भारी नुकसान की संभावना है। आज सुख भाव में सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा होगा। नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं देंगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

हँसी-मजाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करे। किसी कागज पर हस्ताक्षर करते समय सभी बातों पर अच्छी तरह से विचार कर लें। आपके बातचीत के तरीकों और विचारों को लोग सराहेंगे और स्वीकार करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। निवेश करने से पहले वरिष्ठ की सलाह अवश्य ले। साफ शब्दों में कहा जाए तो पैसे को किसी की नजर लग सकती है इसलिए ज्यादा दिखावा ना करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

उच्च अधिकारीगण आपके काम से खुश होंगे। आज किसी मित्र से आपको सरप्राइज भी मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें घुटनो सम्बंधित समस्या हो सकती है। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज मन में कुछ चिंताएं बनी हुई हैं जिस कारण आपके काम में मन नहीं है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु किसी-किसी समय अनिर्णय की स्थिति होने से चिडचिड़ापन आ सकता है। शेयर खरीदने या बेचने का यह सही समय नहीं है क्योंकि इस समय शेयर बाजार थोड़ा अस्थिर हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। अपने कार्यक्षेत्र में आज आपको एक नई शुरुआत का संकेत भी मिल सकता है। बेवजह की बातों में अपना समय बिल्कुल नहीं बर्बाद न करें। आज नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर महत्वपूर्ण साबित होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

परिवार के लिए भी समय शुभ है, कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। प्रतियोगिता के लिए तैयारी करें, यह समय आपके लिए सही है। यदि वजन लगातार बढ़ रहा है तो जॉगिंग और योग आदि का सहारा लेना चाहिए। पिता के दिशा निर्देश पर चलने की कोशिश करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

थोड़ा समय अपने लिए अवश्य निकालें और अपने आने वाले जीवन की राह और लक्ष्य का निर्धारण करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना अधिक फायदेमंद रहेगा। किसी बात पर आपको कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। किसी जरुरतमंद को अन्न दान करें धन लाभ होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

कुछ समय से आपकी कई योजनाएं गलत साबित हो रही है। आज के दिन आपका स्वाथ्य बेहतर रहेगा। परिस्थिति सामान्य बनी हुई है लेकिन आपके मन में कई बातों के कारण तनाव और परेशानी रह सकती है। योग और मेडिटेशन की आदत डालें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 4 July 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सावन महीने में सुहागिन महिलाओं को जरूर करने चाहिए ये काम, भोलेनाथ की बरसती है असीम कृपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button