राशिफल

राशिफल 9 अप्रैल 2025 : आज भगवान गणेश की असीम कृपा से होंगे इन जातकों के सभी विघ्न दूर, घरेलू जीवन होगा सुखमय, नए कार्य पकड़ेंगे गति लेकिन ये रहें थोड़ा संभलकर

Rashifal 9 April 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 9 April 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहेगा। व्यापार में सकारात्मक परिणाम नई उपलब्धियां लाएंगे। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में नए संबंध से भाग्य चमकेगा और आमदनी में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। सामाजिक कार्य करने से सम्मान मिलेगा। किसी भी बहस में भागीदारी न करें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। थोड़ी बहुत परेशानियां भी रहेंगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। कोई भी मामला सकारात्मक रहकर निपटाने की कोशिश करें‌‌। क्रोध को काबू में रखें तो सारे काम बिना किसी झंझट के आसानी से बनते रहेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है। इससे संभलकर रहें। धार्मिक आयोजन में भागीदारी बढ़ सकती है। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग पूर्ण मात्रा में मिलेगा। स्त्री मित्रों से भेंट होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका फंसा पैसा आपको वापस मिलेगा। अपना कीमती वक्त अपने बच्चों के साथ गुजारें। नई योजना की तरफ ध्यान देंगे तो लाभ हो सकता है। पारिवारिक बिजनस में भाई की सलाह मददगार साबित होगी। व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है। जमीन और नया घर लेने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। कोई बड़ी महत्वाकांक्षा पूरी होने के योग भी बन रहे हैं। आज बड़े फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने चाहिए नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। कई विषय भी एक साथ आपके सामने आ सकते हैं। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको अपना सच्चा प्यार पाने के लिए परिवार के किसी खासा दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा, जबकि संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। आपका रोमांटिक अंदाज आपके जीवन को प्यार से भर देगा। प्राइवेट नौकरी करनेवालों के लिए दिन फेवरेबल है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyमकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों के लेनदेन में सावधानी बरतें। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसका ख्याल रखें। नौकरी में भी किसी नए अवसर या कार्यस्थल में पदोन्नति मिलने के आसार हैं। आज मादक पदार्थों से खुद को दूर रखें। पैसों की बात करें तो आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। बीमा क्षेत्र के कार्मिकों के लिए संभलकर काम करने का समय है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

नए दम्पत्तियों के जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आज आप अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए किसी से कुछ धन उधार लेने की सोच सकते हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएगा। खर्चा और टेंशन भी बढ़ सकती है। बीती बातों को जितना खींचेंगे, उतने परेशान भी रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। नवीन वस्त्र आभूषण क्रय करने का मन बनेगा। खान-पान में संयम रखें। अचानक नए स्रोतों से धन लाभ होगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल होंगे। पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। दूसरों की निजी जानकारियों को सार्वजनिक करने से बचें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

रुपये-पैसे को लेकर वाद-विवाद के चलते आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है। कुछ उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। सुंदर स्थान पर पर्यटन का आयोजन होगा। कोई आपके काम में कमी निकाल सकता है। कोई गलती आपको परेशान करेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस करेंगे। ऑफिस में जूनियर नाराज हो सकते हैं। किसी भी प्रकार की गलत आदत आपके स्वास्थ्य में गिरावट का कारण बन सकता है। आवश्यक खर्च होने वाला है अपने बजट पर ध्यान दें। माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रह सकती है। प्रेम प्रसंगों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज कठिन परिश्रम करना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अपने रुके हुए कार्यों के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे, उत्साह पूर्वक नई योजनाओं में सक्रिय होंगे। दिन की शुरुआत में विश्वास की कमी और बेचैनी महसूस हो सकती है। पिछले कुछ दिनों का अवलोकन करने के बाद खुद की मेहनत से समस्याओं का समाधान मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आप अपनी बुद्धि से बड़ी समस्या का हल निकाल लेंगे। उत्तेजना रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। विवाद न करें। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। खुद को शांत रखें और ठंडे दिमाग से उस पर विचार करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 9 April 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नीम करोली बाबा से जानिए, किन चीजों का दिखना होता है व्यक्ति के लिए शुभ संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button