राशिफल

राशिफल 8 मई 2024 : आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, भगवान गणेश मेहरबान रहेंगे, जबकि इनके जीवन में रहेगी उथल-पुथल, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 8 May 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 May 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मार्केटिंग में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का आगमन होगा। पेट सम्बंधित बीमारियों की शिकायत रहेगी। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि का सामना करना पड़ सकता है। किसी यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। आपको खान-पान की अधिकता के कारण पेट की समस्याओं और आलस्य के साथ-साथ शारीरिक सुस्ती की शिकायत होगी। आज कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और आपको मान सम्मान मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है, विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। लेन-देन में सावधान रहना होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन बेहतर रहेगा। आमदनी के मार्ग हासिल हो सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल रहेगा। प्रभावशाली जातकों की मदद से आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज पैसों को लेकर टेंशन बढ़ सकता है। इस पर विचार करना होगा। आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिल सकता है। लंबे समय बाद आज जीवनसाथी के साथ आप अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आपका स्वास्थ्य काफी हद तक आपके अवचेतन मन की स्थिति से जुड़ा है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के परचम लहरायेंगे। कारोबार में लाभ होगा और आय में वृद्धि रहेगी। सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। आज आपको परिवार की तरफ से सुख की अनुभूति होगी परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। मित्रों, सगे-सम्बंधियों की तरफ से भेंट मिलेंगे। प्रॉपर्टी डीलरों को निवेश में नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सकारात्मक ऊर्जा आप को सभी प्रकार की बीमारियों से बचने में सहायता करेंगी। आज आपको परिवार में भाई बहनों से चल रहे वाद-विवाद को बातचीत करके सुलझाना होगा, नहीं तो वह लंबा चल सकता है। किसी स्नेहीजन के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहना होगा अथवा धार्मिक स्थल पर जाने के भी योग हैं। आर्थिक संदर्भ में लंबे समय से चली आ रही मुश्किलों से आपको राहत मिलेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज दोपहर बाद परिस्थितियां आपके लिए कुछ अप्रत्याशित लाभ उत्पन्न कर रही है। अगर कोई कोर्ट केस संबंधी मसला चल रहा है, तो आज उसका फैसला आप के हक में हो सकता है। किसी राजनैतिक व्यक्ति द्वारा आपको उपलब्धि भी हासिल होने वाली है। मन में बुरे विचारों की अधिकता भी होने की आशंका आपके लिए दिखाई दे रही हैं। सभी से प्रेमवत व्यवहार रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

परिवार में किसी से वाद-विवाद न करें, व्यर्थ में मुसीबत आ सकती है। आप प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे, लेकिन आवेगी लगाव के कारण आपके जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपको खुशी महसूस होगी। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है। काम के सिलसिले में किसी से ज्यादा उम्मीद रखना ठीक नहीं है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। बुद्धि से आप किसी भी उलझन को सुलझा लेंगे। वाहन, मशीनरी और आग आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी विशेष व्यक्ति से विवाद हो सकता है। काम में दबा होने से कारण आप बहुत परेशानियां में आ सकते हैं इसलिए आपको सावधानी बरतनी चाहिए। सफलता के लिए धैर्य जरूरी है। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करना चाहिए। कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए प्रवास के योग हैं। आपकी बड़ी तरक्की का योग बन रहा है। ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। युवा दुर्घटना के प्रति सचेत रहें। परिवार में अपनों के साथ तालमेल बनाकर चलें, मनमुटाव की आशंका है। घूमने की प्लानिंग भी बन सकती हैं। पिता की पदोन्नति की प्रबल संभावनाएं बनती दिख रही है। अपने काम को भागीदारी में करने की कोशिश करें। काम आसानी से होगा और कम समय में बड़ी प्रगति प्राप्त होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

जिन लोगों से आपको पैसे लेने हैं, उनसे वसूली भी कर सकते हैं। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है। अपने इंटर पर्सनल स्किल्स को बेहतर बनाने पर काम करें। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल न करें, अन्यथा भारी नुकसान की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 May 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किस्मत बदल देता है ‘चांदी का छल्ला’, भिखारी भी बन जाता है राजा, जाने इसे पहनने के लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button