
राशिफल 8 मार्च 2022 : आज इन जातकों पर रहेगी हनुमान जी की असीम कृपा, मिलेगा कोई अच्छा ऑफर लेकिन इनको करियर और स्वास्थ्य पर देना होगा विशेष ध्यान
Rashifal 8 March 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 March 2022
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपकी अपेक्षा और योजना के अनुसार दिन आगे बढ़ता जाएगा। बेकार का वाद-विवाद परिवार में तनाव का माहौल पैदा कर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कुछ जिम्मेदारियां और जरूरी काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। गलत संगत में रहने के कारण समाज में आपका नाम खराब हो सकता है। इसलिए अपनी संगत को परखने की आवश्यकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
ऐसे संकेत हैं कि आज के दिन की गई खरीददारी आपके लिए लाभकारी होगी। नौकरीपेशा जातकों का आज काम में ज्यादा मन नहीं लगेगा। नौकरी से आपको किसी कार्यो लेकर बाहर जाना पड़ सकता है। आज आप काफी असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। चोट व रोग से बाधा उत्पन्न हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
खर्चों की अधिकता आपको कुछ विचलित कर सकती हैं इसलिए अपने बजट के प्रति लापरवाही ना करें। कभी-कभी आपका गुस्सा और जल्दबाजी आपके तथा आपके परिवार के लिए परेशानियां उत्पन्न कर देते हैं। परिवारजनों के साथ भी कुछ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाएं। इससे आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। लव रिलेशनशिप में स्थिरता और सकारात्मकता नजर आएगी।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आय में वृद्धि होगी,परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। पेट के निचले भाग में दर्द होने की आशंका है, ख्याल रखें। संतान के संबंध मे सुखद समाचार मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ होगा। अपने जरुरी काम निपटाने के बाद ही दोस्तों के साथ समय गुजारें। आज स्वास्थ्य में कुछ कमजोरी और थकान सी महसूस होगी।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे ताे आज का दिन नया कार्य शुरू करने के लिए अच्छा है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति और अधिक सजग रहें। कागज के कारोबारी अधिक अनुकूलता अनुभव कर सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज दिन की शुरुआत में कुछ तनाव रह सकता है। भाइयों के साथ मतभेद होने की आशंका है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। मानसिक और शारीरिक रूप से खुश रहने का प्रयास करें। घर-बाहर पूछ-परख बनी रहेगी। भले ही आप अपने परिवार को अत्यधिक महत्व देते हैं, लेकिन यह इरादा लंबे समय तक काम करने की आवश्यकता के कारण प्रभावित होगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। काम की जगह पर आपको प्रशंसा मिलेगी। पुराने संबंधों को मजबूत करने में सफलता मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी। यदि आप किसी से सहमत नहीं है तो अपनी असहमति दिखाते समय कठोर शब्दों का इस्तेमाल ना करें वरना रिलेशनशिप खराब हो सकता है। योग का सहारा लें तथा हेल्थी खानपान रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। आपको कोई उपहार दे सकता है। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित निर्णय आपके लिए सकारात्मक साबित होंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पार्टनर के स्वभाव का अवलोकन करना जरूरी है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
पिछले कुछ दिनों से आप अपने कुछ कार्यों को टालते आ रहे थे लेकिन आज आप उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। जो व्यक्ति इस समय प्रेम संबंधो में नहीं है उन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है। सब कुछ ठीक होने के बावजूद भी अकारण ही कोई चिंता भी रह सकती है। व्यर्थ का खर्च परेशानी में डाल सकता है। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, सतर्क रहें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
इस राशि के लोगों के कार्य आज सफलतापूर्वक पूरे होंगे और व्यापार में नए संबंध बनने के साथ साथ परिवार के लिए आज का दिन खास रहेगा। बता दे कि जमीन और मकान खरीदने के लिए यह समय सही नहीं है। हालांकि आप किसी पुराने वाहन को बेचने का मन बना सकते है। वित्तीय मोर्चे पर चीजें सामान्य रहेंगी क्योंकि आप निवेश की योजना बना सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आप किसी बड़ी योजना या घटना में भागीदार होंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों की देखा-देखी नहीं करें। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके हल हो सकते है। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुजरेगा। पैरों से संबंधित किसी प्रकार की समस्या अचानक से उत्पन्न होगी।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
किसी के बदले व्यवहार और आप पर लगे आरोप के कारण मानसिक परेशानी हो सकती है। आज आप अपने पार्टनर को खुश करने के लिए उन्हे बाहर घुमाने के लिए ले जा सकते है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगती होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। परिवार के सदस्यों के प्रति आपका नकारात्मक रवैया भाई-बहनों के बीच दरार का एक बड़ा कारण होगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 March 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।