
राशिफल 5 जनवरी 2022 : आज इन राशियों पर रहेगा भगवान गणेश का शुभ प्रभाव, प्रेम और आर्थिक मामले रहेंगे मन के मुताबिक जबकि अन्य की बढ़ेंगी मुश्किलें
Rashifal 5 January 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 5 January 2022
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
किसी भी बात से अधिक परेशान न हों, उसे एक नए दृष्टिकोण से देखेंगे तो बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। अपनी परिस्थिति को सुधारने के लिए खुद की गलतियां सुधारने की कोशिश करें। जब तक आप खुद की जिम्मेदारियां नहीं उठाएंगे, तब तक आपकी तकलीफें दूर नहीं होंगी। पार्टनर के व्यक्तिगत जीवन की कोई गोपनीय बात मालूम होने से मानसिक तनाव से गुजारना पड़ सकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। पूर्व की बातों को भूल कर आगे बढ़ें। आज आपको धनलाभ होने के आसार है। प्रेम संबंध में इजहार करने के लिए दिन बेहतर है। दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें तथा संबंधियों के साथ व्यर्थ के वाद विवाद से दूर ही रहे। सर्दी की वजह से जोडों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। जिसका असर आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
किसी समारोह आदि में जाने का भी अवसर मिलेगा। परिवार के सदस्य कोई चीज की मांग कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। नए-नए व्यक्तियों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिसका भविष्य में लाभ मिल सकता है। आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण करना बेहद जरूरी है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
इस समय परिस्थितियां अनुकूल है। आज कोई भी लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय निकट भविष्य में आपके लिए परिस्थितियां बनाएगा। जल्दबाजी में कोई भूल भी हो सकती है। परिवार के साथ किसी खास विषय पर लाभदायक विचार-विमर्श भी हो सकता है। कुछ नया सीखने को मिलेगा। छोटी यात्रा का बड़ा लाभ मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
हिम्मत और दिमाग से बिगड़ी हुई स्थिति को संभालने में बहुत हद तक सफल होंगे। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आपका जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझ पाएगा। आप अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव लाने का मन बना सकते हैं। यह व्यवसाय के मोर्चे पर एक सहकारी दिन होगा क्योंकि आप अपने रास्ते में आने वाले एक नए अनुबंध की उम्मीद कर सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आर्थिक मामलों में बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। कुछ अनचाहे खर्चे सामने आ सकते हैं। आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए प्रयास करें। चोट संबंधी सावधानी रखें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। दूसरों के विवादित मामलों में पड़ना मंहगा पड़ सकता है। किसी की बात से आपका मन दुखी हो सकता है। आज नकारात्मक परिस्थितियों में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। नए स्थान पर भी जा सकते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य या यात्रा के लिए विचार-विमर्श करना जरूरी होगा। किस्मत का साथ भी आज आपको मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
अगर आप किसी भी समस्या में उलझे है तो आज आपको उस समस्या से निजाद मिल जायेगा। कई समस्याओं का समाधान होगा। व्ययसाई आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। नौकरी बदलना चाहते हैं तो आवेदन करने या बदलने के लिए अनुकूल समय है। भोग-विलास में रुचि बढ़ सकती है। मानसिक थकान परीक्षा ले सकती है। अदालती विवाद पक्ष में आ सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
अपने व्यक्तिगत मामलों का खुलासा बाहर ना करें। परिवार में आनंद एवं उत्साह का माहौल बना रहेगा। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। काम को लेकर आज कोई लापरवाही न करें। किसी असहाय की मदद करें। किसी भी कार्य में आपको रिस्क लेने की जरूरत नहीं है। लव लाइफ शानदार रहेगी। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा होगी। अपने आप को शांत रखने का प्रयास करें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
अपने संपर्क सूत्र को और अधिक सुदृढ़ करें। क्योंकि यह संपर्क आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। किसी खास अटके काम के फिर से शुरू होने से खुशी हो सकती है। किसी मित्र से आपको उपहार भी मिल सकता है। परिवार में भौतिक सुख के साधन बढ़ेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना होने की संभावना है। नौकरी मे तरक्की के योग बनेंगे। कपड़ों के व्यापारियों के लिए अटके सौदे में लाभ सम्भव है। अपना खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
अगर वाहन या कोई मूल्यवान वस्तु खरीदने का विचार बन रहा है तो दिन अति शुभ है। मेहमान नवाजी में भी समय व्यतीत होगा। आपका जीवनसाथी आपकी जरूरतों को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। पेट दर्द की तकलीफ अचानक से महसूस होगी।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 5 January 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।