राशिफल

राशिफल 8 जुलाई 2024 : आज भगवान शिव रहेंगे इन जातकों पर खुश, परिवारिक जीवन में आएंगी खुशियां, मित्रगण देंगे साथ, लेकिन प्रेम जीवन में आ सकती है कुछ अड़चन

Rashifal 8 July 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 July 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज नए कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप जिद्दी बर्ताव से बचें और वह भी खास तौर पर परिवार वालों के साथ, नहीं तो आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। भाग्य मजबूत होने के कारण आप किसी बड़े निवेश में भी आंख मूंदकर हाथ आजमाएंगे, जिसमें आप अच्छा खासा लाभ कमाने में भी कामयाब रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पुरानी परेशानियां खत्म होने के योग बन रहे हैं, स्थितियां अनुकूल हो सकती है‌। रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करें‌। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। कोई ईश्वरीय शक्ति का आशीर्वाद आपको प्राप्त हो रहा है ।आपकी कार्यकुशलता व क्षमता की सराहना होगी। प्रकृति के निकट रहना आपको स्फूर्ति प्रदान करेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अपने निजी सपनों और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए प्रयत्न करने का अनुकूल समय है। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने पर आपको ध्यान देना होगा‌। आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें। इससे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है‌। आपको अपने रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत है। जो लोग फर्नीचर के बिजनेस से जुड़ा है उनको अच्छा लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको किसी दोस्त के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। साझेदारी के बिजनेस में बड़ा फायदा मिलने के योग हैं। अपने उसूलों और सिद्धांतों पर कार्य करना आपको मानसिक सुकून देगा। नई योजनाएं बनेंगी तथा रुके हुए मामले भी निपट सकते हैं। अपने संपर्क सूत्र को और अधिक मजबूत बनाएं। आज आप इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी स्थिति में किसी की आलोचना न करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग फाइनेंस संबंधी काम या कोई भी फाइल बात करते वक्त बहुत ध्यान रखें। भरोसेमंद व्यक्ति से लाभ आज अवश्य होगा। कहीं से शुभ सूचना मिल सकती है। मित्रों या संबंधियों से उपहार मिलने का भी योग है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज किसी मामले में नई शुरुआत होगी। छात्रों को अपने मनोकूल कार्य करने से बचना होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। सोच-समझकर निर्णय लें। धन के आगमन होने की संभावना रहेगी। दफ्तर में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

virgo Astrologyआज व्यर्थ की भागदौड़ होगी। आपका जीवनसाथी आपकी कमज़ोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा। विद्यार्थी को आज अपने गुरुजनों से कुछ नया सीखने को मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यापार-धंधे में ज्यादा धन खर्च हो सकता है। संतान से किसी बात पर मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। इस समय भाग्य आपका साथ देगा। सामाजिक कार्यों में भी आप सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

विरोधियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे। कुछ लोग आपकी मानहानि करने की परिस्थितियां बना सकते हैं। जो कारोबारी प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का कार्य करते हैं, उन्हें बड़ी डील हाथ लग सकती है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई को लेकर लापरवाही न करें। माता-पिता की ओर से बेहतर सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे। तनाव और थकान जैसी स्तिथि रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

खर्च की अधिकता रह सकती है। धन संबंधी मामले में अतिरिक्त सावधानी बरतें। किसी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें। अपने मनमौजी बर्ताव पर काबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती पर भारी पड़ सकता है। मन में आज अनजाना डर रहेगा। व्यवहार कुशलता से आपको अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। पेट की जलन तकलीफ दे सकती है। वाहन व भूमि खरीदने का सुखद संयोग भी बन सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अगर आज कोई नया काम शुरु करने जा रहे हैं तो लोन की व्यवस्था आसानी से हो जाएगी। घर का वातावरण भी आज शांत और सामान्य रहेगा। आज किसी काम को लेकर आप पूरे जोश में रहेंगे और उसे पूरा अवश्य करेंगे। बच्चों की शिक्षा एवं उनके विषय में आज कुछ निर्णय लेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने पारिवारिक रिश्तों में चल रहे अनबन को समाप्त करके आज सभी को एक दूसरे के समीप लेकर आएंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyवसूली और लोन के कार्यों में सफलता मिलेगी। नवीन चीजों को घर लाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को नई डील करने का मौका मिल सकता है। हालांकि आपको ऐसे मामले में जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। लग्जरी वस्तुओं की खरीदारी पर खर्च होगा। पैसे खर्च करें, लेकिन बेवजह नहीं। आज दिन खत्म होते-होते आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 July 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इस स्थान पर ब्रह्मा जी कराया था अश्वमेघ यज्ञ, यहां दर्शन से दूर हो जाते हैं सारे पाप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button