राशिफल

राशिफल 8 फरवरी 2024 : आज भगवान विष्णु रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, सुधरेगी आर्थिक स्थिति, व्यापारिक क्षेत्र में मिलेगी अपार सफलता, लेकिन ये रहें थोड़ा सावधान

Rashifal 8 February 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 February 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। क्षमता से अधिक काम से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। रिश्तेदारों से मेल-जोल बढ़ेगा। आपका कोई मित्र आपसे धन उधार मांग सकता है। आपको आज लेनदेन के मामले में कोई भी निर्णय बहुत ही सावधानी से लेना होगा और कानून संबंधित मामलों में आप सावधान रहें। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में ना उलझें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

परिस्थिति तथा समय के तालमेल बिठाकर कार्य करने में सक्षम रहेंगे। माता पिता तथा बुजुर्गों की प्रति मन में सेवा भाव बना रहेगा। विद्यार्थी तथा युवा अपने अध्ययन तथा कैरियर के प्रति पूरी तरह फोकस रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। स्थानीय स्तर की भागदौड़ की अधिकता रह सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपके पास कुछ महंगे अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे। कानूनी मामलों से दूर रहें। आज के दिन आपका स्वाथ्य बेहतर रहेगा। कोई पुराना लेनदेन जो आप भूल ही चुके थे उसका आपको आज लाभ मिलेगा। भोग-विलास के सामान के लिए खर्च हो सकता है। भाई-बहनों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण आपका ध्यान कुछ खराब गतिविधियों की ओर आकर्षित हो सकता है। इसलिए इस समय बेहतर होगा कि आप खुद को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में निष्फलता से बचने का प्रयास करें। आप दान धर्म के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास करना गलत होगा इससे आप धोखा खा सकते हैं। अपनी छिपी प्रतिभा और योग्यता को उजागर करने का यह सही समय है। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। यात्रा हो सके तो टालें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आज अपने प्रयास से परिस्थितियों को बिगडऩे न दें। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

दिन की शुरुआत में ही आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है, व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद ना करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। मन में बस रहे डर के कारण किसी भी व्यक्ति पर पूरी तरह से विश्वास रख पाना आपके लिए कठिन होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ मुलाकात लाभदायक रहेगी। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। अगर पारिवारिक मामला उलझा हुआ है, तो आज उसका समाधान निकल सकता है। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। किसी निकट परिचित के लिए भागादौड़ी रह सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अगर आप शादीशुदा हैं तो आज आपका जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। आज आपको घर और बाहर दोनों जगह के कामों में सामंजस्य बनाए रखना होगा। आपको अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों के कारण समस्या रहेगी। मध्याह्न के बाद परिवारजनों के साथ किसी कारण भ्रांति हो सकती है। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका जीवन आनंदित बना रहने वाला है। आज से आपकी कार्यशैली बेहतर होती चली जाएगी। आसपास के लोगों या साथ काम करने वालों की तारीफ करने से आपको फायदा होगा। आपको लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। धन लाभ के बड़े मौके मिलेंगे। अनाज के कारोबारियों को आर्थिक आय में बढ़ोतरी की संभावना है। कोई व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है और आपकी मदद भी कर सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके दिल के बहुत करीब हैं। आज आपकी तारीफ होगी। आप मेहनत पर ध्यान दें, कार्य में सफलता मिलेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। दिन की शुरुआत में स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या तकलीफ दे सकती है। भविष्य संबंधी भी कुछ योजनाएं बनेंगी। आपके वर्चस्व को देखकर शत्रु शांत रहेंगे। समाज में प्रभुत्व बढ़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके परिवार की जरूरतें पूरी होगी। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। धर्म-कर्म और मांगलिक कार्यों में आज आप भाग व्यस्त रह सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। पूर्वनिर्धारित कार्यों को आज पूरा करेंगे। किसी नए काम योजना बनाना अभी उचित नहीं है। नौकरी सेवारत लोग अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे। तथा उच्चाधिकारियों से संबंध भी बेहतर होंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

अनेक समस्याओं का सामना होने के बाद भी आपका विश्वास बना रहेगा। हर एक समस्या से जो सीख आपने प्राप्त की है, उसका इस्तेमाल करते हुए जीवन में आप आगे बढ़ने की कोशिश करें। काम करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा मामला उलटा भी पड़ सकता है। प्रेम जीवन मिलाजुला रहेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 February 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नंदी के कानों में इस तरीके से कहिए अपनी बात, जल्दी पूरी होगी आपकी मनोकामना, मिलेगा मनोवांछित फल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button